Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महंगाई के दौर में जरूरतमंदों का सहारा बनी “मेरी रसोई” योजना : विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा

जरूरतमंद परिवारों की रसोई मजबूत करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 11:51 IST

आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मोहल्ला श्री गुरु रविदास नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “मेरी रसोई” योजना के तहत विशेष राशन किटों का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी पहल का स्वागत किया।

विधायक जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन का आर्थिक बोझ कम करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “मेरी रसोई” योजना केवल राशन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंद परिवारों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में जरूरतमंद परिवारों को राहत देना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी सोच के तहत प्रदेश भर में लाखों परिवारों तक राशन किटें पहुंचाई जा रही हैं ताकि किसी भी घर की रसोई पर आर्थिक दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी राहत से कम नहीं है, क्योंकि इससे रसोई का खर्च काफी हद तक कम होगा।

राशन किट में 2 किलो चने की दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी तथा 1 लीटर सरसों का तेल शामिल किया गया है। इसके अलावा हर लाभार्थी परिवार को हर तीन महीने बाद ऐसी विशेष राशन किट उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें घरेलू जरूरत की अन्य वस्तुएं भी शामिल होंगी। विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

मुफ्त बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और जनहित की अन्य योजनाएं सीधे तौर पर लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास और जनसेवा के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दिए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है और इसी भावना के साथ हलके के हर क्षेत्र में विकास एवं लोक-भलाई कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे जनहितैषी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थी परिवारों ने विधायक जिम्पा और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मेरी रसोई” योजना घरेलू खर्चों को कम करने में सहायक सिद्ध होगी तथा जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करेगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, संदीप तथा बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD