Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जसवीर सिंह गढ़ी ने फिल्लौर इलाके के विभिन्न गांवों का किया दौरा

गांवों के समूह भाईचारों की समस्याएं और मांगें सुनी, शीघ्र उचित समाधान करवाने का आश्वासन दिया

Jasvir Singh Garhi, AAP Punjab, Phillaur, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 11:06 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने आज फिल्लौर इलाके के विभिन्न गांवों का दौरा किया और गांवों के समस्त भाईचारों के लोगों की समस्याएं व मांगें सुनीं। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को फोन करके शीघ्र से शीघ्र उचित समाधान करने के निर्देश दिए। आयोग के अध्यक्ष श्री गढ़ी ने कहा कि यह दौरा समूचे भाईचारों के हित में किया गया है, ताकि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब राज्य एस.सी. आयोग अनुसूचित जाति भाईचारे के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए पूर्ण तौर से वचनबद्ध है। अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए आयोग द्वारा लगातार काम किया जा रहा है।

श्री गढ़ी ने आज अपने फिल्लौर इलाके के दौरे के दौरान बड़ा गांव, पद्दी खालसा, चक्क साबू, बंडाला मंझकी, बीड़ बंसियां और अट्टा में विभिन्न मीटिंगों के दौरान गांवों के समूह भाईचारों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का उचित समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर पंजाब सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लोगों के कल्याण और विकास के लिए की गई वचनबद्धता को भी दोहराया।

श्री गढ़ी ने गांव अप्परा स्थित डेरा संत टहिल दास जी में नतमस्तक होकर गद्दीनशीन संत आत्मा दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह गांव रुड़का स्थित धर्म स्थल बाबा चिंता भगत जी में नतमस्तक हुए। आयोग के अध्यक्ष ने गांव बुंडाला मझकी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने बच्चों को नशों से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को नशों से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए लगातार बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जहां गांवों के खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, वहीं राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिया जा रहा है।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP Punjab , Phillaur , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD