Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' पब्लिक रिव्यू : फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, जैकी श्रॉफ की एक्टिंग की जमकर तारीफ

Jackie Shroff, Review, The Great Grand Superhero, The Great Grand Superhero Public Review, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 30 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 15:26 IST

अभिनेता जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने एक ऐसे 'सुपरहीरो' का किरदार निभाया है, जो अपने पोते की कल्पनाओं और कहानियों से जुड़ा होता है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। वहीं, फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने भी अपनी-अपनी राय साझा की।

आईएएनएस ने फिल्म देखकर लौटे दर्शकों से बात की। इस दौरान फिल्म को लेकर लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आईं। खास तौर पर जैकी श्रॉफ के अभिनय की खूब सराहना की गई। कई दर्शकों ने कहा कि वे उनके किरदार और कहानी से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर पाए। फिल्म देखकर आए एक दर्शक ने कहा, "फिल्म के बारे में मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इसने बाकी सुपरहीरो फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

इसमें दादा-पोते की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। पोता अपने स्कूल में दादा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करता है और कहता है कि उनके पास कई सुपरपावर हैं। फिल्म बहुत लंबी नहीं है, इसकी सिनेमैटोग्राफी अच्छी है और यह अपने विषय पर केंद्रित रहती है। इसका क्लाइमैक्स भी मजेदार है। मैं सभी से कहूंगा कि इसे जरूर देखें।" दूसरे दर्शक ने कहा, "फिल्म बहुत अच्छी है।

बीच में थोड़ा-सा कंफ्यूजन जरूर था, लेकिन कुल मिलाकर यह बेहतरीन फिल्म है। जैकी सर ने शानदार अभिनय किया है। मैं कहूंगा कि ऐसी फिल्में बननी चाहिए। इससे बच्चों का भी समय-समय पर मनोरंजन होता रहता है। बच्चों के लिए ऐसी फिल्में आनी चाहिए, जिससे उनका मनोरंजन हो। आजकल वे सिर्फ कार्टून और मोबाइल पर ज्यादा ध्यान देते हैं।"

फिल्म देखने आई दो लड़कियों ने कहा, "फिल्म बहुत अच्छी और फैमिली फ्रेंडली है। इसका सेकंड हाफ ज्यादा अच्छा है। इंटरवल से पहले फिल्म उतनी खास नहीं लगी, लेकिन उसके बाद काफी मजा आया। जैकी श्रॉफ ने दादा का किरदार बहुत अच्छे ढंग से निभाया है। परिवार के साथ ऐसी फिल्में देखने को कम ही मिलती हैं।" एक अन्य दर्शक ने कहा, "पूरी फिल्म बहुत अच्छी थी।

इसे देखकर हमें अपने बचपन की याद आ गई। बहुत दिनों बाद ऐसी फिल्म देखने को मिली। जैकी दादा का अभिनय शानदार था।" एक और लड़की ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "फिल्म बहुत अच्छी थी। खास बात यह है कि इसने एक संदेश भी दिया है कि आपको अपने पर्यावरण को बचाना चाहिए। सेकंड हाफ ज्यादा मजेदार लगा, क्योंकि तब फिल्म का मकसद समझ में आने लगा था।

यह फिल्म बाकी फिल्मों से अलग थी, क्योंकि इसमें हम असलियत से जुड़ाव महसूस कर पा रहे थे। इसमें बताया गया है कि सुपरहीरो वह नहीं होता जिसके पास कोई विशेष शक्ति हो, बल्कि वह होता है जो दिल से अच्छा इंसान हो।" एक और दर्शक ने कहा, "फिल्म वाकई शानदार थी। मैं जैकी सर की असल जिंदगी से भी खुद को जोड़ पा रहा था, क्योंकि जैसे वे वास्तविक जीवन में पेड़-पौधों को बचाने की बात करते रहते हैं, वैसा ही संदेश फिल्म में भी देखने को मिला।"

 

Tags: Jackie Shroff , Review , The Great Grand Superhero , The Great Grand Superhero Public Review , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD