Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर रिलीज, शॉर्टकट से अमीर बनने के सपने और धोखे का दिखेगा महाजाल

Web Series, OTT, Ranvir Shorey, The Pyramid Scheme, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 17:46 IST

अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग या मल्टी-लेवल मार्केटिंग की आड़ में होने वाले घोटालों और लोगों को शॉर्टकट से अमीर बनाने के लालच की असलियत को उजागर करती है। 2 मिनट 42 सेकंड के 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर काफी जबरदस्त दिखाया गया है, जिसमें जल्दी पैसा कमाने की चाहत, ऊंची महत्वाकांक्षाओं, और पिरामिड स्कीम जैसी धोखाधड़ी वाले कारोबार की दुनिया को दिखाया गया है।

ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां चमक-दमक, अमीरी और कुछ ही महीनों में जिंदगी बदलने के बड़े-बड़े सपने दिखाए जाते हैं। ट्रेलर में गोल्डी (परमवीर सिंह चीमा) और मनोज श्रीवास्तव (रणवीर शौरी) की कहानी दिखाई गई है। दोनों की मंजिलें अलग हैं, लेकिन वे एक ऐसी पिरामिड मार्केटिंग कंपनी के जाल में फंस जाते हैं, जो लोगों को जल्दी पैसा, सम्मान और सफलता का लालच देती है।

शुरुआत में तो, सब कुछ आसान और आकर्षक लगता है, लेकिन जैसे-जैसे गोल्डी और मनोज सफलता की सीढ़ियां चढ़ते है, उनके सामने नई चुनौतियां और मुश्किलें आने लगती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कंपनी उनके सपनों को पूरा करती है या उन्हें बड़ी परेशानियों में डाल देती है। सीरीज में अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने गोल्डी का किरदार निभाया है, जिसके लेकर उन्होंने बताया, "गोल्डी एक ऐसा किरदार है, जो मेरे अब तक के निभाए गए सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है।

वह हरिद्वार से है और उस जगह का असर उसके व्यक्तित्व में साफ झलकता है। टीवीएफ के साथ काम करने से यह किरदार और भी ज्यादा असली और भरोसेमंद लगा। अब बस मैं सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं।" वहीं, अभिनेता रणवीर शौरी ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैंने स्क्रिप्ट और अपने किरदार के बारे में जाना, तो मैं तुरंत उसकी ओर खींचा चला गया।

हालांकि, इसकी कहानी सिर्फ पिरामिड स्कीम पर आधारित नहीं, बल्कि उन आम लोगों की भी है, जो अपनी जिंदगी में सम्मान और बेहतर भविष्य की तलाश में मुश्किल परिस्थितियों में फंस जाते हैं।" फिल्म में अभिनेता शेखर सुमन तरुण बजाज का किरदार निभा रहे हैं। अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा, "इस सीरीज में मेरा किरदार उन सभी से बिल्कुल अलग है, जो मैंने पहले निभाए हैं।

यही बात मेरे इस किरदार को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। प्राइम वीडियो और टीवीएफ के साथ मेरा यह पहला प्रोजेक्ट है और मेरा अनुभव बेहद शानदार रहा।" आशीष आर शुक्ला द्वारा निर्देशित सीरीज की कहानी अक्षेंद्र मिश्रा ने लिखी है। इसमें अंजन श्रीवास्तव, सुशांत सिंह और स्मिता बंसल जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह सीरीज 5 जून से भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Web Series , OTT , Ranvir Shorey , The Pyramid Scheme , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD