ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि धूरी वासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर नगर कौंसिल धूरी के चुनाव के दौरान अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत जनता के भरोसे और सरकार द्वारा किए गए ईमानदार कार्यों की जीत है।
सुखवीर सिंह ने धूरी के लोगों द्वारा दिए गए भरपूर समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत हर एक मतदाता की जीत है, जिसने विकास और ईमानदारी की राजनीति को प्राथमिकता दी। उन्होंने इस मौके पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, चेयरमैन अशोक लख्खा, फूड कमीशन के सदस्य जसवीर सिंह जस्सी सेखों, जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी, ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह और सतिंदर सिंह चट्ठा सहित आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं और वॉलंटियरों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि वॉलंटियरों द्वारा की गई दिन-रात मेहनत, घर-घर जाकर लोगों से संपर्क और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की लगन के कारण ही नगर कौंसिल चुनावों में पार्टी ने 21 मे से 19 सीटो पर जीत प्राप्त करके शानदार प्रदर्शन किया है। सुखवीर सिंह ने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी भविष्य में भी इसी तरह लोगों की सेवा करती रहेगी और धूरी के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।