Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 38 रनों से हराया, जेमिमा-यास्तिका की दमदार पारी

Sports News, Cricket, Nandni Sharma, Jemimah Rodrigues, Yastika Bhatia, Chelmsford
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चेम्सफोर्ड , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 15:00 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज जीत के साथ किया है। पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 38 रनों से हराया। जेमिमा रोड्रिग्स और यास्तिका भाटिया ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि डेब्यू मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए।

भारतीय टीम से मिले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ऐलिस कैप्सी महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद सोफिया डंकले भी 10 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रांति गौड़ का शिकार बनीं।

37 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही इंग्लैंड की पारी को हीथर नाइट और एमी जोन्स ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई। नाइट 24 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, जोन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 67 रनों की दमदार पारी खेली।

अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। फ्रेया केम्प 8 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डेनिएल गिब्सन खाता तक नहीं खोल सकीं। कप्तान चार्ली डीन 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। गेंदबाजी में भारत की ओर से नंदिनी शर्मा ने डेब्यू मुकाबले में 4 ओवर में 34 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए।

वहीं, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया। इससे पहले, भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहीं स्मृति मंधाना पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गईं। शेफाली वर्मा भी महज 2 रन ही बना सकीं। हालांकि, इसके बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 126 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

यास्तिका ने 40 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, जेमिमा ने 40 गेंदों में 69 रनों की लाजवाब पारी खेली। ऋचा घोष बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में लॉरेन बेल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि चार्ली डीन और इस्सी वोंग ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Nandni Sharma , Jemimah Rodrigues , Yastika Bhatia , Chelmsford

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD