Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सत्ता के केंद्र में बैठा व्यक्ति यदि जाति, धर्म से चिपका रहेगा तो मुल्क का विकास असंभव : सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 16:50 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग हैं, जो अपराधियों में भी जाति, धर्म की बात करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि अपराधियों का कोई जाति, धर्म नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के केंद्र में बैठा व्यक्ति यदि जाति, धर्म से चिपका रहेगा तो मुल्क का कभी विकास नहीं होगा। बिहार के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अपराधियों को 48 घंटे के अंदर जवाब दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया।

बिहार विधान परिषद के उप भवन सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में उन्होंने वीर विनायक दामोदर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। सीएम सम्राट चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इन बातों से सहमत नहीं हूं कि वीर सावरकर जी गुमनाम हैं।

आज देश का हर व्यक्ति और बच्चा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रभक्ति से अवगत है। इसमें कहीं दो मत नहीं हैं कि अंग्रेजों और कुछ भारतीय इतिहासकारों ने हमारे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों को गुमनाम रखने का भरपूर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि पहले भारत को, फिर पार्टी को और तब व्यक्ति को बचाना है।

जिस पार्टी के लिए नेशन फर्स्ट हो, उसके लिए सावरकर जैसे वीर ही महापुरुष होंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में वीर सावरकर पर रिसर्च कर रूपरेखा तैयार की जाएगी ताकि यहां के नौजवान उनसे प्रेरणा ले सकें। हम लोग नेशन फर्स्ट वाले हैं और इसी विचारधारा के माध्यम से बिहार समृद्ध बन सकता है।

उन्होंने कहा कि बिहार में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में ऐसे मॉडल स्कूल स्थापित किया जाएगा, जिनमें बड़े-बड़े कान्वेंट स्कूलों को छोड़कर बच्चे नामांकन कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह ज्ञान की धरती है और ज्ञानार्जन से ही बिहार समृद्ध होगा। कुछ लोग शॉर्टकट के माध्यम से आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उन्हें बेऊर जेल ही जाना पड़ता है।

गलत तरीके से धनार्जन करने वाले व्यक्ति को लगातार अदालत के चक्कर काटने पड़ते हैं। यहां भ्रष्टाचार करने वालों के लिए बेऊर जेल का गेट हमेशा खुला है। उन्होंने कहा, "वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण किया जा सकता है तथा बिहार को समृद्ध बनाया जा सकता है। बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है कि अब कोई भी सरकारी कर्मचारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा।

बिहार के युवा जो रोजगार और नौकरी के लिए बाहर गए हैं, हम लोग उन्हें वापस बिहार में लाकर उनके लिए रोजगार और नौकरी उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि अब सरकार ने तय किया है कि 50 करोड़ रुपए तक का कॉन्ट्रैक्ट बिहार के लोगों को ही मिलेगा ताकि बिहार का पैसा बिहार में ही रहे, तभी बिहार समृद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर राष्ट्रवाद के प्रतीक हैं, उनके आदर्शों को बिहार की जमीन पर उतारने का काम किया जाएगा।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD