Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष बने केवल सिंह ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 15:26 IST

पंजाब में भाजपा ने बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी केवल सिंह ढिल्लों को सौंप दी है। इसे पंजाब की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ के पास थी। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने खुद इस नियुक्ति की जानकारी दी है।

वहीं, केवल सिंह ढिल्लों के राजनीतिक सफर की बात करें, तो वे बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2024 में इसी सीट से उपचुनाव भी लड़ा था। राज्य में उनकी पहचान एक विकासवादी नेता के रूप में होती है, जो विकास से संबंधित किसी भी कार्य के साथ समझौता नहीं करता है। मौजूदा समय में वे पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

हालांकि केवल सिंह ढिल्लों ने अपने राजनतीतिक सफर का आगाज कांग्रेस से किया था। वो 2007 और 2012 में बरनाला से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद वे 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद केवल सिंह ढिल्लों ने दावा किया कि 2027 में होने वाले चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी।

वहीं, उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप ने पंजाब की जनता से जो वादे किए थे, चार साल बाद भी वे सभी वादे अधूरे हैं। बंगाल के बाद अब पंजाब में भी सत्ता हासिल करेगी। पंजाब में सभी समुदायों के लोग मिलकर आगे बढ़ेंगे। वहीं, हरियाणा में भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंप दी है।

इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी मोहनलाल बडौली के पास थी। अब पार्टी ने इस पद की जिम्मेदारी डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपने का फैसला किया है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और मौजूदा समय में प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। बता दें कि डॉ. अर्चना गुप्ता विश्व हिंदू परिषद में भी सक्रिय रही हैं।

साथ ही, 2016 से लेकर 2020 तक महिला मोर्चा की भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। अर्चना गुप्ता पानीपत की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं के हित में अपनी आवाज को बुलंद करने के मकसद से राजनीति की राह चुनी और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD