Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

 

डॉ. रवजोत सिंह की ओर से गांव कत्तोवाल में विकास कार्यों की शुरुआत

करीब 12 लाख रुपए की लागत से सोलर सिस्टम से चलने वाले लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट को लोगों को समर्पित किया

Dr Ravjot Singh, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:59 IST

पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने निकटवर्ती गांव कत्तोवाल में नए बने खेल ग्राउंड का उद्घाटन करने के साथ-साथ भूमि एवं जल संरक्षण विभाग द्वारा सोलर सिस्टम से चलने वाले नए लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट को भी लोगों को समर्पित किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और किसानों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांव में बने खेल ग्राउंड से नौजवानों को खेलों से जुड़कर खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और किसानों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब के हर गांव को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया यह लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट गांव के किसानों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। 

उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम आधारित यह योजना किसानों को सिंचाई के लिए बिजली कटौती से मुक्ति दिलाएगी और मुफ्त ऊर्जा के माध्यम से खेती का खर्च भी कम करेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार खेती को और मजबूत तथा लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को गांव स्तर तक पहुंचा रही है, ताकि किसान आर्थिक रूप से और मजबूत हो सकें। 

उन्होंने कहा कि पानी और बिजली की बचत समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इस तरह के सोलर प्रोजेक्ट भविष्य के लिए एक मिसाल बन रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ खेती को फायदा होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।

डॉ. रवजोत सिंह ने गांव के सरपंच माइकल कुमार भट्टी, पंच सरबजीत भट्टी, बलविंदर कौर और अन्य पंचायत सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों का विकास लोगों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव वासियों की अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और विधानसभा के हर गांव को विकास की नई पहचान दी जाएगी।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD