Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव, कहा- आलिया ने एक्शन सीन में जान डाली

Bobby Deol, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 15:23 IST

बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच फिल्म 'अल्फा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने अपने अनुभव साझा किए हैं।

उन्होंने खासतौर पर आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया। बॉबी ने कहा, ''मैं लंबे समय से आलिया और उनके पति रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करना चाहते था। रणबीर के साथ मुझे फिल्म 'एनिमल' में काम करने का मौका मिला था और अब आलिया के साथ 'अल्फा' में स्क्रीन शेयर करने का अनुभव भी मेरे लिए बहुत खास रहा।''

बॉबी ने कहा, "रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं, और उनके साथ काम करते समय माहौल बहुत सकारात्मक रहता है। 'एनिमल' के दौरान रणबीर के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी, और अब 'अल्फा' में आलिया के साथ काम करते हुए भी मुझे काफी मजा आया। दोनों कलाकार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं।"

आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने आगे कहा, ''वह उन कलाकारों में से हैं जो अपने काम के लिए पूरी मेहनत से तैयारी करते हैं। आलिया शूटिंग पर हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं और हर सीन को बहुत ध्यान से समझती थीं। वह खुद को पूरी तरह अपने किरदार में ढाल लेती थी।'' बॉबी ने कहा, ''एक्शन करना देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना मुश्किल होता है।

इसमें शारीरिक मेहनत के साथ मानसिक तैयारी भी जरूरी होती है। आलिया ने हर एक्शन सीन में खुद को पूरी तरह झोंक दिया। उनका समर्पण देखकर मैं खुद भी काफी प्रभावित हुआ हूं।'' बॉबी देओल ने फिल्म 'अल्फा' को लेकर कहा, ''भारत में इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं, जहां दो एक्ट्रेस बड़े स्तर पर एक्शन करती दिखाई दें।

यह दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। मुझे यह बात बेहद पसंद आई कि फिल्म सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मजबूत महिला किरदारों को ताकतवर अंदाज में दिखाया गया है।'' उन्होंने आगे कहा, '''अल्फा' एक नई सोच और नए विजुअल्स वाली फिल्म है। दर्शक जब इसे थिएटर में देखेंगे तो उन्हें कुछ अलग महसूस होगा।

हिंदी सिनेमा में इस तरह के प्रयोग जरूरी हैं, क्योंकि दर्शक अब नई कहानियां और नए अंदाज देखना चाहते हैं।'' फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bobby Deol , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD