Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव - 2026 : नवजोत कौर और भागीरथ सिंह मीना द्वारा मतदान प्रक्रिया का औचक निरीक्षण

बड़ी संख्या में पोलिंग बूथों का लिया जायजा, बुजुर्ग मतदाताओं और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का विशेष रूप से बढ़ाया हौसला

Navjot Kaur, DC Mansa, Deputy Commissioner Mansa, Mansa
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मानसा , 26 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 15:51 IST

राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, जिला मानसा की 3 नगर कौंसिलों—मानसा, बुढलाडा, बरेटा और 2 नगर पंचायतों—जोगा व बोहा में चल रही मतदान प्रक्रिया का आज जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर और एस.एस.पी. भागीरथ सिंह मीना ने औचक जायजा लिया। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी नवजोत कौर ने कहा कि पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों के अंदर बैठने और पीने के साफ पानी का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर का प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। 

उन्होंने पहली बार वोट डाल रहे नए मतदाताओं को लोकतंत्र में भागीदारी करने के लिए बधाई दी। उन्होंने भीषण गर्मी में पूरी निष्ठा से ड्यूटी निभा रहे सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला मानसा में 137 पोलिंग बूथ हैं, जिनके आंतरिक और बाहरी हिस्से में सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हर पहलू से बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने पहली बार मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे युवाओं और उत्साहपूर्वक वोट डालने वाले बुजुर्ग मतदाताओं का विशेष रूप से हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर एस.एस.पी. भागीरथ सिंह मीना ने कहा कि उनके द्वारा जिले की 3 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों में चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सभी पोलिंग बूथों पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी भी मतदाता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि इसके लिए लगभग 800 पुलिस कर्मी, 7 डी.एस.पी., 2 एस.पी. और 19 पेट्रोलिंग पार्टियों के अलावा 19 रिजर्व पार्टियां लगाई गई हैं, ताकि वे चुनावी क्षेत्रों में लगातार गश्त और सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित कर सकें। इसके अलावा अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला नाकेबंदी भी की गई है। 

उन्होंने कहा कि मानसा पुलिस निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता बेझिझक और बिना किसी डर के मतदान करें।

 

Tags: Navjot Kaur , DC Mansa , Deputy Commissioner Mansa , Mansa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD