Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कृष्ण लाल पंवार ने पंचकूला में अवैध खनन पर की सख्त कार्रवाई

सहायक खनन अभियंता निलंबित, जांच समिति गठित

Krishan Lal Panwar, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 11:40 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव खेड़ावाली, कालका में अवैध खनन की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 9 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 4 शिकायतों को लंबित रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी बैठक से पूर्व उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

खेड़ावाली, कालका निवासी ने शिकायत में बताया कि गांव में सरकारी नियमों के विपरीत अवैध खनन किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा रायपुररानी क्षेत्र में भी अवैध खनन का मामला उठाया गया। 

शिकायतों पर गंभीर रुख अपनाते हुए मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद को निलंबित करने तथा एक जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति अवैध खनन के मामलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 

उन्होंने पुलिस विभाग को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, उन्होने गांव बुढ़नपुर के निवासियों ने इंदिरा कॉलोनी के समीप बिना लाइसेंस मीट बेचने की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित विभागों को अभियान चलाकर आगामी 10 दिनों के भीतर बिना लाइसेंस संचालित सभी मीट दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने पुलिस विभाग को इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक पीसीआर वाहन तैनात करने तथा बिना वैध लाइसेंस के मीट बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने गांव ईशरनगर, पिंजौर निवासी ने आंगनवाड़ी केंद्र के सामने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत  पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने नगर परिषद कालका के कार्यकारी अधिकारी को पूरे खसरे की निशानदेही करवाकर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

श्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को समयबद्ध शिकायत समाधान के दिए  निर्देश

एनएच फार्मास्यूटिकल्स, पेट कैमिस्ट शॉप एवं पार्लर तथा पेट एनिमल मेडिकल सेंटर-3, पंचकूला द्वारा सेक्टर-3 स्थित सरकारी पेट अस्पताल में अनियमितताओं, बरवाला से भरेली तक सड़क की खराब स्थिति गांव बागवाली  के एक व्यक्ति ने नेशनल हाईवे की भूमि पर कब्जा कर गेट लगाकर रास्ता बंद करने, पंचकूला-यमुनानगर रोड निर्माण के दौरान गांव बागवाली स्थित मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल की चारदीवारी तोड़ने, सेक्टर-11 पंचकूला में स्टिल्ट पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद कई घरों के पीछे अवैध रैंप, बगीचे और गेट बनाने , गांव बतौड़, बरवाला निवासी ने गंदे पानी की निकासी न होने की समस्या उठाने जैसी अन्य शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक से पूर्व मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति के समक्ष आने वाली प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार उन्हें पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे रोहतक और हिसार की जिला स्तरीय कष्ट निवारण समितियों की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। मंत्री ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं बैठकों में उपस्थित रहें तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को बैठक में भेजने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि पंचकूला जिला कष्ट निवारण समिति पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बन सके।

इस अवसर पर पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं रेखा शर्मा, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार, एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, नवनिर्वाचित मेयर शाम लाल बंसल, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD