Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर भाजपा ने देश की जनता को फिर दिया महंगाई का तोहफा : बलतेज पन्नू

10 दिनों में 7.50 रुपये बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, भाजपा की नीतियां किसान और व्यापार विरोधी: पन्नू

Baltej Pannu, Baltej Singh Pannu, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 18:31 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पन्नू ने कहा कि भाजपा ने देश के लोगों को आज फिर महंगाई का एक बेरहम तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि पिछले महज 10 दिनों के अंदर ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7.50 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की जा चुकी है। भाजपा की ये जन-विरोधी नीतियां न सिर्फ किसानों के लिए घातक हैं, बल्कि व्यापार जगत की भी कमर तोड़ रही हैं। आज देश का हर आम आदमी इस कमरतोड़ महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए बलतेज पन्नू ने सवाल किया कि जाखड़ साहब आखिर किस मुंह से नगर निगम चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं? जाखड़ साहब को पंजाब और देश की जनता को जवाब देना चाहिए कि बीते कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 7.50 रुपये बढ़ाने के बाद उनके पास ऐसी कौन सी उपलब्धि है, जिसे लेकर वे पंजाब के लोगों के बीच जा रहे हैं। 

पंजाब की जनता इस धोखे को अच्छी तरह समझती है और वह इस लूट के खिलाफ चुनावों में भाजपा को उसकी सही जगह दिखाएगी। 'आप' नेता ने आगे कहा कि पंजाब सीधे तौर पर किसानी से जुड़ा हुआ प्रदेश है और प्रदेश में जल्द ही धान का सीजन शुरू होने वाला है। 

इस अहम समय से ठीक पहले किसानों पर डीजल और पेट्रोल का यह भारी-भरकम बोझ डालना केंद्र सरकार की सोची-समझी साजिश है। भाजपा की यह हरकत बिल्कुल उसी तरह की तानाशाही है, जिस तरह केंद्र सरकार पहले तीन काले कृषि कानून लेकर आई थी। 

किसानों को आर्थिक रूप से बर्बाद करने की भाजपा की इस बेरहम मानसिकता को पंजाब के लोग कभी बर्दाशत नहीं करेंगे और इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

 

Tags: Baltej Pannu , Baltej Singh Pannu , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD