Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

करिश्मा कपूर का सबसे डार्क और दमदार रोल, 'ब्राउन' में बनीं सख्त पुलिस अधिकारी

Web Series, OTT, Karisma Kapoor, Brown, Brown Teaser, ZEE5, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 16:03 IST

ओटीटी की दुनिया में कई बड़े फिल्मी सितारे नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बिल्कुल नए और पहले से अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'ब्राउन' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी। जी5 की इस नई वेब सीरीज में करिश्मा कपूर एक सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में दिख रही हैं। यह किरदार उनके अब तक के करियर से काफी अलग है। 

टीजर में उनके अंदाज से साफ है कि यह कहानी सिर्फ साधारण अपराध जांच पर आधारित नहीं है, बल्कि इसमें कई मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक परतें भी जुड़ी हुई हैं। इस सीरीज की कहानी कोलकाता शहर की है, जहां माहौल रहस्यमय है। करिश्मा कपूर इसमें 'रीटा ब्राउन' नाम की पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं, जो कोलकाता पुलिस फोर्स में काम करती हैं। 

कहानी थ्रिल से भरी हुई है, जो दर्शकों को एक अलग तरह का अनुभव देने का वादा करती है। करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने अलग-अलग दौर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। 90 के दशक में वह बॉलीवुड की प्रमुख हीरोइनों में शामिल थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने अभिनय में बदलाव लाते हुए नए प्लेटफॉर्म और नई कहानियों को अपनाया है। 

'ब्राउन' उनके करियर में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि इसमें वह एक बेहद गंभीर और मानसिक रूप से संघर्ष करती हुई पुलिस अफसर की भूमिका निभा रही हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन अभिनय देव ने किया है। उन्होंने कहानी को नियो-नोयर साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के रूप में तैयार किया है। टीजर से साफ है कि सीरीज में अपराध की जांच के साथ-साथ मुख्य किरदार की निजी जिंदगी और मानसिक संघर्ष भी कहानी का अहम हिस्सा होगा।

टीजर में करिश्मा कपूर का लुक भी काफी बदला हुआ दिखाई देता है। वह ज्यादा रफ, सादा और गंभीर रूप में नजर आ रही हैं। उनका यह नया अवतार दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, उनकी बॉडी लैंग्वेज और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल के हैं।

 

Tags: Web Series , OTT , Karisma Kapoor , Brown , Brown Teaser , ZEE5 , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD