Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महत्वाकांक्षा और लालच की कहानी : रिलीज को तैयार परमवीर सिंह चीमा-रणवीर शौरी स्टारर ‘द पिरामिड स्कीम’

Web Series, OTT, The Pyramid Scheme, Paramvir Singh Cheema, Ranvir Shorey, Prime Video, Amazon Prime Video, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 15:32 IST

अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन नई ड्रामा सीरीज लेकर आ रहे हैं। यह सीरीज महत्वाकांक्षा, लालच और जल्दी अमीर बनने के सपनों पर आधारित है। ड्रामा सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ के मेकर्स ने रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अपकमिंग ड्रामा सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ 5 जून को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। 

‘द पिरामिड स्कीम’ की कहानी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हरिद्वार शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी गोल्डी नाम के एक मेहनती और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहतर जीवन की तलाश में है। बेहतर भविष्य की उम्मीद में वह पिरामिड मार्केटिंग की चकाचौंध भरी दुनिया में फंस जाता है।

जैसे-जैसे वह जमीन से जुड़े और ईमानदार मनोज श्रीवास्तव के साथ जुड़ता है, उसकी उम्मीदें लालच, महत्वाकांक्षा और धोखे भरी अंधेरी दुनिया में बदलने लगती हैं। सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन के अलावा अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी, आशीष राघव, अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि भेल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस प्राइम ओरिजिनल सीरीज को ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) ने तैयार किया है। वहीं, श्रेयांश पांडे इसके क्रिएटर हैं, जबकि आशीष आर. शुक्ला और श्रेयांश पांडे डायरेक्टर हैं। मेकर्स के अनुसार, ‘द वायरल फीवर’ पहले ही ‘पंचायत’, ‘अस्पिरेंट्स’ और ‘ग्राम चिकित्सालय’ जैसी सफल और लोकप्रिय सीरीज बना चुका है।

अब ‘द पिरामिड स्कीम’ 5 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद भारत समेत दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। द वायरल फीवर के प्रेसिडेंट विजय जोशी ने बताया, “इस सीरीज के जरिए हम महत्वाकांक्षा, पहचान की चाहत और पिरामिड स्कीम की दुनिया को दिखाना चाहते हैं। आमतौर पर स्क्रीन पर इस विषय को कम दिखाया जाता है।”

वहीं, प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर और हेड मनीष मेनघानी ने बताया, “यह सीरीज महत्वाकांक्षा और उम्मीदों को बहुत सहज और दिल से जुड़ने वाले अंदाज में पेश करती है। परमवीर सिंह चीमा का शानदार अभिनय, रणवीर शौरी और शेखर सुमन के दमदार किरदार कॉमेडी, ड्रामा और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण लेकर आ रहे हैं।”

 

Tags: Web Series , OTT , The Pyramid Scheme , Paramvir Singh Cheema , Ranvir Shorey , Prime Video , Amazon Prime Video , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD