Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रायगढ़ में खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत

सीएम फडणवीस ने जताया दुख

Tragedy, Road Accident, Raigad, Maharashtra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रायगढ़ , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 15:17 IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कोंकण क्षेत्र से सतारा जा रहे एक पर्यटक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, वाहन अनियंत्रित होकर रायगढ़ जिले के पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 1,000 फीट गहरी घाटी में जा गिरा।

बचाव दल ने अब तक तीन शव बरामद किए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''रायगढ़ जिले के अम्बेनाली घाट पर हुए भीषण हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, यह बेहद दुखद घटना है।

मैं उनके परिवार को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में उनके साथ हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "ये आठ दोस्त एक यात्रा पर जा रहे थे। इस दौरान उनका वाहन 1,500 फीट गहरी घाटी में गिर गया, जिसके परिणामस्वरूप शव अलग-अलग स्थानों पर बिखरे पड़े हैं। जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है और 7-7 कर्मियों की 5 टीमें गठित की हैं।

शवों को निकालने के प्रयास युद्धस्तर पर चल रहे हैं और अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं। शेष शवों को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा। एनडीआरएफ से भी सहायता ली जा रही है। अन्य स्वयंसेवी बचाव दल भी मदद कर रहे हैं। मृतकों में से 1 रत्नागिरी जिले का है, जबकि शेष 7 सतारा जिले के हैं। रायगढ़ और सतारा पुलिस बल भी समन्वय में काम कर रहे हैं।"

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत इकाइयों की टीमें दुर्घटनास्थल पर तैनात कर दी गई हैं। बचावकर्मी रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से खाई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र और घाटी की अत्यधिक गहराई के कारण बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है।

मृतकों की पहचान अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है। वहीं, धुले से सोमवार सुबह एक और भीषण सड़क दुर्घटना की खबर मिली है, जिसमें मुंबई-आगरा राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Raigad , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD