Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चारधाम यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पुष्कर सिंह धामी बोले- एक महीने में 20.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Dehradun
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

देहरादून , 24 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 11:51 IST

उत्तराखंड में इस बार चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यात्रा ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है। रामनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

केवल एक महीने के भीतर ही करीब 20.50 लाख श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। लगातार बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं और देशभर से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी कोशिश है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से दर्शन करें। उनकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी व्यवस्था की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार यात्रा मार्गों पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं की लगातार निगरानी कर रही है। हाल ही में इन व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई है। सीएम धामी ने कहा कि चारधाम के अलावा आदि कैलाश, माणा, नीति और हिमकुंभ जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं।

पूरे राज्य में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है और प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा हुआ है। इससे पहले शनिवार को उत्तराखंड सरकार में मंत्री भारत सिंह चौधरी ने भी कहा था कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सरकार की उम्मीदों से कहीं ज्यादा रही है। उन्होंने बताया कि इसका सीधा और सकारात्मक असर राज्य की पर्यटन अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है।

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस, प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। सरकार ने यात्रियों के साथ ही यात्रा में इस्तेमाल होने वाले जानवरों के लिए भी पानी और चारे की विशेष व्यवस्था की है।

मेडिकल सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके। इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले गए थे, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट 22 और 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD