Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

विरोधी दल संकीर्ण और छलावे की राजनीति कर रहे, जनता फिर बसपा की ओर देख रही : मायावती

Mayawati, BSP, Bahujan Samaj Party, Lucknow
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 24 May 2026

Last updated on: May 24, 2026, 14:27 IST

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश के मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हालात को “दुखद और कड़वा” बताते हुए रविवार को कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और पूंजीपति समर्थक नीतियों से आम जनता में बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल संकीर्ण और छलावे की राजनीति कर रहे हैं, जबकि लोगों का आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन लगातार संकट में पड़ता जा रहा है।

लखनऊ स्थित बसपा उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट कार्यालय में आयोजित पार्टी की बड़ी बैठक में मायावती ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने की रणनीति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बदलते चुनावी माहौल और नई चुनौतियों को देखते हुए पार्टी संगठन को और अधिक “चुस्त-दुरुस्त तथा मुस्तैद” बनाने की जरूरत है, ताकि उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बसपा सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

बसपा प्रमुख ने कहा कि देश में जिस तरह के राजनीतिक और आर्थिक हालात बने हैं, उससे आम लोगों में असुरक्षा और असंतोष बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि बड़े पूंजीपतियों और धनबल आधारित राजनीति के चलते समाज के हर वर्ग का नुकसान हो रहा है। सरकारों को अपने संवैधानिक दायित्व निभाते हुए जनकल्याण, रोजगार, शांति-सौहार्द और कानून-व्यवस्था जैसे मूल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब “आजमाई हुई” बसपा सरकार और उसके नेतृत्व की ओर उम्मीद से देख रही है। मायावती ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि विरोधियों की हर राजनीतिक चाल और षड्यंत्र का मजबूती से मुकाबला करना होगा।

मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन में विशेष सावधानी बरती जा रही है और जनहित में मजबूत तथा जनस्वीकार्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि “सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय” की नीति को फिर से स्थापित करना है।

बसपा सुप्रीमो ने पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी घटनाक्रम और परिस्थितियों का गंभीरता से संज्ञान लेने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है” के मिशन के साथ जनता के बीच जाने और वोट की सुरक्षा को सम्मान, जान-माल और अधिकारों की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण मानने का आह्वान किया।

 

Tags: Mayawati , BSP , Bahujan Samaj Party , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD