Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

आईपीएल 2026 : कप्तान श्रेयस अय्यर का नाबाद शतक, पीबीकेएस ने एलएसजी को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Shreyas Iyer, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Punjab Kings, Lucknow Super Giants, Lucknow
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लखनऊ , 23 May 2026

Last updated on: May 24, 2026, 12:59 IST

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 68वें मैच को अपने नाम किया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पीबीकेएस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से मात देकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पंजाब किंग्स की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल चौथे स्थान (15 अंक) पर पहुंच गई है। इस टीम ने 14 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 1 मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। अब पीबीकेएस का प्लेऑफ में पहुंचना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) पर निर्भर करेगा, जिसने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उतरना है।

आरआर इस मैच को अगर अपने नाम करती हैं, तो प्लेऑफ का अंतिम टिकट उसी के नाम होगा। लखनऊ में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस टीम ने महज 20 के स्कोर तक अर्शिन कुलकर्णी (0) और निकोलस पूरण (2) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जोश इंगलिस ने आयुष बडोनी के साथ 23 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की।

बडोनी 18 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद इंगलिस ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन जुटाए। पंत ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया। इसके बाद इंगलिस ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 19 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

इंगलिस 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अब्दुल समद ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट निकाले। अजमतुल्लाह उमरजई और शशांक सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

पंजाब किंग्स पारी की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य (0) का बड़ा विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कूपर कोनोली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 रन जुटाए। कोनोली 10 गेंदों में 4 चौकों के साथ महज 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान अय्यर ने प्रभसिमरन के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 140 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।

प्रभसिमरन 39 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 69 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 162 रन बना लिए थे, जिसके बाद अय्यर ने सूर्यांश शेडगे के साथ 18 गेंदों में 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। अय्यर 51 गेंदों में 5 छक्कों और 11 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने 7 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए। विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Shreyas Iyer , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Punjab Kings , Lucknow Super Giants , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD