Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर आउट, फिल्म में दिखेगा दिलचस्प प्रेम-त्रिकोण

Varun Dhawan, Mrunal Thakur, Pooja Hegde, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 14:52 IST

अभिनेता वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है। यह मजेदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक दिलचस्प प्रेम-त्रिकोण पर आधारित है। ट्रेलर में रोमांस, सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है। इसमें वरुण और मृणाल पति-पत्नी के किरदार में हैं।

दोनों के बीच बेहद गहरा प्यार है। हालांकि दोनों के बीच में कुछ मुद्दे भी हैं। वरुण पिता बनना चाहते हैं, लेकिन मृणाल अभी बच्चे के लिए तैयार नहीं है। इसी बीच वरुण की जिंदगी में पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और दोनों रिश्ते में आ जाते हैं। इसके बाद, कहानी में तब एक रोचक मोड़ देखने के लिए मिलता है, जब मृणाल और पूजा दोनों एक साथ वरुण को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देती हैं।

इसके बाद शुरू होता है झूठ, कन्फ्यूजन और हंसी का एक ऐसा सफर जो आज से पहले कभी नहीं देखा गया। वरुण, मृणाल और पूजा की इस लव-ट्रायंगल कॉमेडी में जिमी शेरगिल, मनीष पॉल और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी कॉमेडी और शानदार डायलॉग्स से तड़का लगाते दिखेंगे। खासकर राकेश बेदी भी अपनी मौजूदगी से स्क्रीन पर जलवा दिखा रहे हैं।

इसके अलावा, ट्रेलर के बैकग्राउंड में बज रहा सलमान खान का आइकॉनिक गाना 'चुनरी चुनरी' इस पूरे वीडियो में चार चांद लगा रहा है। फिल्म की स्टोरी, गाने और कलाकारों के केमिस्ट्री को देखते हुए दर्शक काफी उत्साहित हैं। कॉमेडी और रोमांस का यह अनोखा मिश्रण पर्दे पर धमाल मचाने वाला है। पहले ट्रेलर 21 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ वजह से ऐसा नहीं किया गया।

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के विषय की बात करें तो यह एक रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक डेविड धवन कर रहे हैं। खास बात यह है कि एक बार फिर डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन की जोड़ी साथ काम करती नजर आएगी। इस फिल्म में जिमी शेरगिल और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Varun Dhawan , Mrunal Thakur , Pooja Hegde , Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai , Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD