Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'फोर्स 3' स्टार हर्षवर्धन राणे ने बताया मजबूत मसल्स का सीक्रेट, इस 'एक' फल से बनाई दूरी

Harshvardhan Rane, Force 3, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 14:50 IST

अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म 'फोर्स 3' की अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने शनिवार को बताया कि मसल्स को बेहतर तरीके से बनाने और उन्हें मजबूत रखने के लिए आखिर सबसे ज्यादा जरूरी क्या है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वे रेड लाइट थेरेपी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "मसल्स बनाने के लिए 3 चीजें सबसे जरूरी हैं, पहली कसरत, दूसरा अच्छा खाना और तीसरी सबसे अहम चीज है रिकवरी (जिसके लिए मैं रेड लाइट थेरेपी ले रहा हूं) और आम को हाथ लगाना भी मना है।" रेड लाइट थेरेपी (आरएलटी) एक ऐसी तकनीक थेरेपी है, जिसमें कम तरंगदैर्ध्य (लो-वेवलेंथ) वाली लाल रोशनी का इस्तेमाल किया जाता है।

यह लाइट त्वचा के भीतर जाकर मांसपेशियों के दर्द को कम करने, सूजन को मिटाने और भारी वर्कआउट के बाद शरीर को जल्दी ठीक करने में मदद करती है। हालांकि, यह कोलेजन और इलास्टिन का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे महीन रेखाएं और झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा जवां व चमकदार बनती है। ‘फोर्स 3’ की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो चुकी है।

फिल्म का पहला शेड्यूल गुजरात में पूरा किया गया। शूटिंग शुरू करने से मेकर्स ने फैंस को झलक दिखाई थी। ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे ‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन भव धूलिया कर रहे हैं और कहानी सीमा भाश्मी ने लिखी है। 'फोर्स' साल 2011 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इसके बाद साल 2016 में इसका सीक्वल रिलीज किया गया था, और अब लंबे अंतराल के बाद फोर्स 3 वापसी कर रही है। इसी के साथ ही, अभिनेता हर्षवर्धन जल्द ही ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिला' में अभिनेत्री सादिया खातिब के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा खलनायक भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और करण वीर मेहरा स्क्रीन पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।

 

Tags: Harshvardhan Rane , Force 3 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD