Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत-चीन सीमा से सटे गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया निरीक्षण

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Uttarkashi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

उत्तरकाशी , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 14:28 IST

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा भारत-चीन सीमा से सटे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ के साथ विस्तृत संवाद किया तथा एसआईआर की मैपिंग आदि के बारे में जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ मिंटू देवी के उत्कृष्ट कार्यों और एसआईआर की विस्तृत जानकारी देने के लिए उनकी सराहना की।

इसके बाद वे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। गंगोत्री धाम पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह एसआईआर को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत क्षेत्र स्थित झाला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, एडीएम मुक्ता मिश्र समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके बाद ज्ञानेश कुमार अधिकारियों के साथ भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल क्षेत्र पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा सीमांत क्षेत्रों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव आयोग की सक्रियता से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि हर्षिल उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी के तट पर स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत पर्वतीय गांव है।

यह गांव अपने सेब के बागों, देवदार के जंगलों और बर्फ से ढके पहाड़ों के कारण "मिनी स्विट्जरलैंड" के रूप में प्रसिद्ध है। यह गंगोत्री धाम के मार्ग पर स्थित है और चारधाम यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। सर्दियों के दौरान जब गंगोत्री में भारी बर्फबारी होती है, तब मां गंगा की मूर्ति को हर्षिल के पास स्थित मुखवा गांव में लाया जाता है, जहां उनकी पूजा की जाती है।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Uttarkashi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD