Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : एसआरएच ने आरसीबी को 55 रन से हराया, ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Sunrisers Hyderabad, SRH, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Hyderabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हैदराबाद , 22 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 13:42 IST

आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आरसीबी को 55 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद भी एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर ही है। एसआरएच के दिए 256 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बना सकी और 55 रन से मैच हार गई।

आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने आए वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 31 गेंदों पर 41 और टिम डेविड 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 15 और देवदत्त पड्डिकल 21 रन बनाकर आउट हुए।

एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट पर 255 रन बनाए थे। एसआरएच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 46 गेंदों पर सर्वाधिक 79 रन की पारी खेली।

किशन ने अपनी पारी में 3 छक्के और 8 चौके लगाए। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 और हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिए थे।

ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने। एसआरएच-आरसीबी दोनों का यह आखिरी लीग मैच था। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। आरसीबी 14 मैचों से 18 अंक लेकर बेहतर रन रेट के आधार पर पहले, गुजरात टाइटंस 14 मैचों से 18 अंक लेकर दूसरे और एसआरएच 14 मैचों से 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। 

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Sunrisers Hyderabad , SRH , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD