Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने लोगों से किया सीधा संवाद

बोले — “मैं वोट मांगने नहीं, आपका बेटा और भाई बनकर आपके बीच आया हूं”

Akshay Sharma, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 12:52 IST

अमृतसर उत्तरी विधानसभा हलके से युवा भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने इलाके के लोगों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में आम इंसान हमेशा सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ है, लेकिन उसकी जिंदगी आज भी संघर्षों से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग नेताओं को वोट देकर सत्ता तक पहुंचाते रहे हैं, लेकिन जब जनता को उनकी जरूरत पड़ती है तो वही नेता लोगों से दूर हो जाते हैं। 

अक्षय शर्मा हल्का उत्तरी के वार्ड नंबर 10 में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।अक्षय शर्मा ने कहा कि आज भी एक दुकानदार बिजली के बिल की चिंता में जी रहा है, मजदूर अपने परिवार के राशन और बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है, जबकि बुजुर्ग मेहनत करने के बावजूद कर्ज और महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकारें गरीबी, बेरोजगारी, नशे और बुनियादी समस्याओं को खत्म नहीं कर सकीं, तो जनता को बदलाव के बारे में सोचना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि वह किसी चुनावी फायदे या वोट मांगने के लिए लोगों के बीच नहीं आए, बल्कि एक परिवार के सदस्य की तरह जनता के साथ खड़े रहने का भरोसा देने आए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे इलाके की स्ट्रीट लाइट का मुद्दा हो, बच्चों की शिक्षा, मजदूरों की मदद या गरीब परिवारों की जरूरत, वह हमेशा समाज के अंतिम स्तर तक साथ खड़े रहेंगे। 

युवाओं को संबोधित करते हुए अक्षय शर्मा ने नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी समाज और पीढ़ी को बर्बाद कर देता है और पंजाब के युवाओं को शिक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा ही परिवार और समाज की असली ताकत है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और आम आदमी के हित में काम करती आई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में हुए विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में भी बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव जनता के सहयोग से ही संभव होगा। 

इस अवसर पर कस्तूरी लाल,  पप्पू कुमार,भूपेंद्र कुमार, शम्मी, राजेश कुमार, दीपक कुमार, राजिंदर कुमार राजू, अर्जुन, परवीन कुमार और मनोहर कुमार उपस्थित थे।

 

Tags: Akshay Sharma , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD