Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

डोनाल्‍ड ट्रंप ने क्‍यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा

Donald Trump, US President, Washington, Marco Rubio
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वाशिंगटन , 22 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 13:44 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्यूबा पर दबाव और बढ़ा दिया है। दोनों नेताओं ने क्यूबा को एक 'नाकाम देश' और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। फ्लोरिडा और व्हाइट हाउस में अलग-अलग बोलते हुए, दोनों अधिकारियों ने हवाना के प्रति और सख्त रवैये का संकेत दिया, हालांकि उन्होंने बातचीत के जरिए समाधान की संभावना भी खुली रखी।

ओवल ऑफिस में नियमों में ढील से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका क्यूबा के लोगों और क्यूबा मूल के अमेरिकियों को अपने देश से फिर से जुड़ने में मदद करना चाहता है। ट्रंप ने कहा, “क्यूबा एक नाकाम देश है। हर कोई यह जानता है। वहां बिजली नहीं है। लोगों के पास पैसे नहीं हैं।

उनके पास खाने तक की कमी है।” उन्होंने आगे कहा क‍ि हम उनकी मदद करेंगे। सबसे पहले तो मैं इंसानियत के नाते उनकी मदद करना चाहता हूं। ट्रंप ने कहा कि फ्लोरिडा में रहने वाले क्यूबा मूल के अमेरिकी क्यूबा में निवेश करना और देश को फिर से खड़ा करना चाहते हैं। वे अपने देश वापस जाना चाहते हैं। वे अपने देश की मदद करना चाहते हैं।

मैं उम्मीद करता हूं कि वे यहां भी रहें, लेकिन वे अपने देश की मदद करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा क‍ि पिछले 50-60 वर्षों से दूसरे राष्ट्रपति इस बारे में सोचते रहे, लेकिन लगता है कि इसे मैं ही कर पाऊंगा। इससे कुछ घंटे पहले, रुबियो ने मियामी होमस्टेड एयरपोर्ट पर भारत रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए और कड़ा बयान दिया।

रुबियो ने कहा क‍ि क्यूबा लगातार अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा रहा है। हमारे तट से सिर्फ 90 मील दूर एक नाकाम देश होना, जिसे हमारे विरोधियों के दोस्त चला रहे हों, यह भी बड़ा खतरा है। उन्होंने दावा किया कि क्यूबा में रूस और चीन की खुफिया मौजूदगी है और वहां दोनों देशों के हथियार सिस्टम भी पहुंचे हैं।

रुबियो ने हवाना पर लैटिन अमेरिका में अस्थिरता फैलाने वाले समूहों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा क‍ि पूरे क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों में क्यूबा सबसे आगे रहा है। व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने भी प्रशासन की चिंताओं को दोहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि क्यूबा अमेरिका के दुश्मनों के लिए एक ऐसा ठिकाना बन सकता है जो अमेरिकी सीमा के बेहद करीब हो।

मिलर ने कहा क‍ि अमेरिका का कोई दुश्मन क्यूबा में हमला करने वाले ड्रोन भेज सकता है, जो वहां से बहुत आसानी से अमेरिकी इलाके तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने आगे कहा क‍ि हम अपने इतने करीब दुश्मनों, विरोधियों या आतंकवादियों का ठिकाना नहीं बनने दे सकते। रुबियो ने कहा कि अमेरिका क्यूबा को मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है, लेकिन यह मदद सिर्फ स्वतंत्र समूहों के जरिए दी जाएगी, न कि क्यूबा की सेना से जुड़े संगठनों के माध्यम से।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington , Marco Rubio

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD