Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर ज़िम्पा

विधायक ने श्री गुरु रविदास नगर आदमवाल में ट्यूबवेल लगाने के कार्य की करवाई शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 16:39 IST

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने श्री गुरु रविदास नगर आदमवाल में नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है और जहां भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम किए जा रहे हैं।

विधायक जिम्पा ने कहा कि टयूबवेल के लिए ज़मीन व अन्य सहयोग के लिए सरपंच कुलविंदर कौर के नेतृत्व में गांव के बलकार सिंह, निर्मला देवी, अमनदीप सिंह व देसराज ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आदमवाल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस ट्यूबवेल के शुरू होने से इलाके के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए ताकि लोगों को जल्द इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि गांव में गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर भी पंजाब सरकार गंभीर है और इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विधायक जिम्पा ने कहा कि सरकार गांवों और शहरों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इस मौके पर सुनील कुमार, मनीष, जीवन, समिति सदस्य रघुवीर कौर, बख्तावर, राजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD