Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एक राइट स्वाइप और बदल गई जिंदगी! रिलीज हुआ बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर

Bobby Deol, Bandar, Bandar Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 21 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 16:19 IST

अभिनेता बॉबी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिस पर डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने के बाद दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया जाता है और वह जेल पहुंच जाता है। महज ढाई मिनट के ट्रेलर में बॉबी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देख फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बॉबी फिल्म में स्मार्ट, आकर्षक और अपने किरदार के इर्द-गिर्द फैले पागलपन के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाते हुए नजर आते हैं। बॉबी एक ऐसे मशहूर सितारे का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी शोहरत की चमक अब धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है। स्टेज पर वह बेहद नखरेबाज और घमंडी दिखता है लेकिन असल जिंदगी में बेहद अकेला होता है।

वहीं, अकेलापन दूर करने के लिए वह डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करता है और कई लड़कियों को राइट स्वाइप करता है, तभी उसकी जिंदगी में एक ऐसा नाम सामने आता है, जो सब कुछ बदलकर रख देता है। ट्रेलर के कुछ ही मिनटों के बाद कहानी अचानक से बड़ा मोड़ लेती है। दरअसल, फिल्म में बॉबी जिस लड़की के साथ हंसते और मुस्कराते नजर आते हैं।

वही लड़की बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर बॉबी को कुछ ही पलों बाद सलाखों के पीछे छोड़ देती है। चेहरे की मुस्कान गायब हो जाती है, तालियों की आवाज थम जाती है और उसकी दुनिया जैसे कैद होकर रह जाती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक ऐसे सिस्टम की परतें खोलती है, जो हर बार सही फैसला नहीं लेता।

ट्रेलर में सान्या मल्होत्रा, राज.बी., शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, नागेश भोसले जैसे सितारे नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपनी दमदार मौजूदगी से कहानी को और भी आकर्षक बना दिया है। इस फिल्म के जरिए पहली बार अनुराग कश्प और बॉबी ने साथ में प्रोजेक्ट पर काम किया है।

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखित फिल्म में शानदार कलाकारों की टोली है। वहीं, फिल्म को निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स और जी स्टूडियोज के सहयोग से पर्दे पर उतारा गया है। 'बंदर' 5 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bobby Deol , Bandar , Bandar Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD