Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रवनीत बिट्टू माफी मांगें, नहीं तो लोग सबक सिखाएंगे : डॉ. बलबीर सिंह

केंद्रीय एजेंसियों और डीप स्टेट द्वारा पंजाब में अफरा-तफरी का माहौल बनाने की साजिश : डॉ. बलबीर सिंह

Dr Balbir Singh, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:50 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर तीखा हमला करते हुए उन्हें माफी मांगने की नसीहत दी और कहा कि पंजाब के लोग बिट्टू समेत भाजपा को सबक सिखाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बिट्टू ने धूरी सब-डिवीजन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक भाजपा नेता का हालचाल पूछने के दौरान एक तरफ अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की, जबकि दूसरी तरफ अपने “डर्टी पिक्स डिपार्टमेंट” के जरिए अस्पताल में कुत्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं। 

उन्होंने कहा कि इस ओछी हरकत ने भाजपा नेता की संकीर्ण सोच और दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री एक तरफ एनजीओ सर्व भारतीय सेवा समिति द्वारा धूरी अस्पताल के साथ मिलकर मरीजों के लिए चलाए जा रहे लंगर प्रबंधों की सराहना करते हुए बता रहे हैं कि यहां 600 मरीजों की ओपीडी है, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में कुत्तों की तस्वीरें दिखाकर यह कह रहे हैं कि यहां मरीज आते ही नहीं। 

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि रवनीत बिट्टू कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं, और पंजाब के लोग ऐसे दोहरे चरित्र वाले नेताओं को जरूर जवाब देंगे। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने धूरी सब-डिवीजन अस्पताल को इतना शानदार बना दिया है कि वहां आम लोगों के साथ-साथ भाजपा नेता भी इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में भी इतने अच्छे सब-डिवीजन अस्पताल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भुज के सरकारी अस्पताल का दौरा कर चुके हैं, जहां मरीजों को बुखार की गोली तक नहीं मिलती, बाकी इलाज की बात तो दूर है।

स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा नेता को चुनौती दी कि वे अपनी पार्टी के शासन वाले राज्यों में पंजाब जैसे 10 अस्पताल ही दिखा दें। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब में ईडी, सीबीआई और आईटी विंग के जरिए अफरा-तफरी का माहौल बनाने की साजिश रच रही है। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर केंद्रीय एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन पंजाब की सीमाओं की सुरक्षा करने में वे विफल साबित हो रही हैं और पंजाब की युवापीढ़ी को बर्बाद करने के लिए सीमा पार से नशा और हथियार भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब का माहौल खराब करने के लिए डीप स्टेट पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है, लेकिन पंजाब के लोग भाजपा की कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

डॉ. बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पंजाब का ग्रामीण विकास फंड रोक दिया, गरीबों की रोजी-रोटी छीनकर मनरेगा बंद कर दी और गांवों में ग्राम सभा के अधिकार खत्म कर दिए। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा व्यवस्था का बुरा हाल कर दिया गया है और नीट पेपर लीक का किंगपिन भी इन्हीं का अपना है तथा भाजपा माफिया को संरक्षण दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसान और पंजाब विरोधी कानून फिर से लागू करना चाहती है, भाखड़ा और पानी पंजाब से छीना जा रहा है और अगर इनके बस चले तो ये जन गण मन राष्ट्रगान से भी पंजाब का नाम हटा दें।इस मौके पर आप के जिला देहाती प्रधान हरपाल सिंह विरक, जसबीर सिंह गांधी, सुरेश राय तथा अन्य नेता भी मौजूद थे।

 

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD