Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अक्षय शर्मा ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

बोले - व्यापार बढ़ेगा तो शहर आगे बढ़ेगा

Akshay Sharma, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:22 IST

अमृतसर उत्तरी हलके से भाजपा युवा नेता अक्षय शर्मा ने आज लिबर्टी मार्केट में व्यापारियों के साथ विशेष बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह काफी समय से व्यापारियों से मिलना चाह रहे थे और उनकी समस्याओं को समझना चाहते थे न और आज उन्हें व्यापारियों के बीच आने का अवसर मिला।

अक्षय शर्मा ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सबका साथ, सबका विकास” की विचारधारा को समझने और अपनाने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी मजबूत होगा तो शहर भी मजबूत होगा, क्योंकि बाजार शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। “सिर्फ दुकानें चलने से काम नहीं चलेगा, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनके साथ जुड़ना भी जरूरी है,” उन्होंने कहा।  

बैठक के दौरान व्यापारियों ने मार्केट में वॉशरूम, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग जैसी समस्याएं उठाईं। इस पर अक्षय शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है और भाजपा हर उस समस्या के समाधान के लिए काम करेगी जिससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करता है।

उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैं आपका भाई हूं और हमेशा चट्टान की तरह व्यापारियों के साथ खड़ा रहूंगा। व्यापार की तरक्की से ही शहर आगे बढ़ेगा।” युवा वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपने व्यापार और रोजगार की ओर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने लिबर्टी मार्केट को शहर का “आईटी हब” बताते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में युवा काम करते दिखाई देते हैं, लेकिन जिस स्तर की सुविधाएं इस मार्केट को मिलनी चाहिए थीं, वह अब तक नहीं मिल पाईं। अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा का सपना पंजाब और व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ाने का है। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मार्केट में ठंडे पानी की मशीन लगवाने और अन्य सुविधाओं को लेकर फिर व्यापारियों के बीच आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र में बैठक भाजपा ने पूरे देश को तरक्की के नए आयाम दिए हैं वैसे ही पंजाब में भी भाजपा ही विकास करवाएगी इसीलिए लोगों को बीजेपी का साथ देना चाहिए ओर अपने भविष्य को संवारने चाहिए। 

इस अवसर पर पप्पू महाजन,  राजेश महाजन , अभि महाजन , हनी सहगल , सब्बी , मणि , विशाल सहगल , बलवंत सिंह ज, काली पाजी, डॉ. मनु , संदीप सिंह , रमनदीप सिंह और पवन महाजन सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे। 

 

Tags: Akshay Sharma , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD