Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार केकेआर

IPL 2026 : KKR stay in playoff contention after beating Mumbai Indians by 4 wickets

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Manish Pandey, Rovman Powell, Kolkata Knight Riders, KKR, Mumbai Indians, MI, Kolkata
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कोलकाता , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:18 IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 65वां मुकाबला अपने नाम किया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से शिकस्त देने के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस 8 विकेट खोकर 147 रन बना सकी।

इस टीम ने 41 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। जब पारी के 8 ओवर पूरे हो गए थे, बारिश ने दखल दिया, लेकिन ब्रेक के बावजूद ओवरों में कटौती नहीं की गई। कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पांड्या ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

कॉर्बिन बॉश ने दीपक चाहर के साथ आठवें विकेट के लिए 20 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। बॉश 18 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि सुनील नरेन ने 1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम ने पहले ही ओवर में फिन एलन (8) का विकेट गंवा दिया। यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मनीष पांडे के साथ 28 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। रहाणे 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद कैमरून ग्रीन (4) भी पवेलियन लौट गए।

टीम ने 7.1 ओवरों में 54 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से रोवमैन पॉवेल ने मनीष पांडे के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। मनीष 33 गेंदों में 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 30 रन की दरकार थी।

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर पॉवेल कैच आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 40 रन बनाए। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह (9) और अनुकूल रॉय (4) ने नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 7 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। दीपक चाहर, गजनफर और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट हाथ लगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Manish Pandey , Rovman Powell , Kolkata Knight Riders , KKR , Mumbai Indians , MI , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD