Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

 

डॉ. रवजोत सिंह ने गांव बाहद में सीवरेज प्रोजेक्ट की शुरुआत करवाई

12 लाख रुपये की लागत से पूरा होगा प्रोजेक्ट

Dr Ravjot Singh, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर/शामचुरासी , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 18:36 IST

पंजाब के जेलों और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी में विकास कार्यों की चल रही श्रृंखला के तहत गांव बाहद में नई बनी गली की शुरुआत करवाते हुए पंजाब सरकार द्वारा गांव में पानी की सुचारू निकासी के प्रबंधों के लिए 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांववासियों की मांग के अनुसार गली का कार्य पूरा होने के साथ ही सीवरेज का कार्य शुरू करवाया गया है और आने वाले दिनों में अन्य जरूरी विकास कार्य भी शुरू करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर हलके में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, ताकि लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा सकें। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने पूरे राज्य के गांवों और शहरों में सड़कों, गलियों, सीवरेज, पीने के पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम करवाए हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने आम लोगों की मुश्किलों को समझते हुए विकास कार्यों की रफ्तार को तेज किया है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि गांव बाहद में बनने वाला यह सीवरेज प्रोजेक्ट गांव की निकासी व्यवस्था को मजबूत करेगा और लोगों को गंदगी तथा पानी भर जाने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में मान सरकार द्वारा ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने वाले समय में भी गांवों में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर करवाएगी और कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

इस मौके पर सरपंच अरमिंदर सिंह, मनदीप सिंह, मनजिंदर सिंह, रजिंदर सिंह, रघबीर सिंह, गुरमीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD