Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दुबई आधारित ड्रग कार्टेल का अमृतसर में भंडाफोड़

10 किलो आई.सी.ई. और 4 किलो हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 17:33 IST

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को 10 किलोग्राम आई.सी.ई. (मेथामफेटामाइन) और 4 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां साझा की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहित उर्फ बची (19), निवासी गांव पावार (जालंधर) और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श उर्फ हरमन (23), निवासी कोट खालसा (अमृतसर) के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अबू धाबी/दुबई से नशे का कारोबार चला रहे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो इन आरोपियों के जरिए पंजाब और दिल्ली में नशीले पदार्थों की तस्करी करवाता था।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित हाल ही में दुबई से वापस आया था, जहां उसे तस्करी संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था और हेरोइन तथा आई.सी.ई. की खेप पहुंचाने का काम सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी आगे माजा और दोआबा क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।

ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से पुलिस टीमों ने मोहित उर्फ बची और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श को उस समय गिरफ्तार किया जब वे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 10 किलोग्राम आई.सी.ई. (मेथामफेटामाइन) और 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

सीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दुबई से लौटे आरोपी मोहित ने खुलासा किया कि उक्त तस्कर मजदूर वर्ग के युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें नशा तस्करी की गतिविधियों के लिए प्रेरित करता था। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी अर्शदीप उर्फ अर्श, जो पहले से ही नशा तस्करी की गतिविधियों में शामिल था और दुबई स्थित तस्कर के सीधे संपर्क में था, अज्ञात व्यक्तियों के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेप को अपने पास सुरक्षित रखता था और आगे डिलीवरी के लिए मोहित को सौंप देता था।

गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में भी इसी दुबई आधारित तस्कर के दो साथियों, जिनकी पहचान साहिबप्रीत सिंह उर्फ साहिब और गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई थी, को 7.6 किलोग्राम हेरोइन और 21,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा दुबई आधारित तस्कर की मां और बहन इस समय पुलिस स्टेशन राजा सांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत 42 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी से संबंधित मामले में केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद हैं।

सीपी ने कहा कि इस मामले में नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं तथा और बरामदगी एवं गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 107 दिनांक 18-05-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29 के तहत अमृतसर के थाना छेहरटा में मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD