Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘देश में महंगाई, पीएम मोदी मेलोनी को खिला रहे टॉफियां’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर तंज

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, Amethi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अमेठी , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 17:04 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। अमेठी में उन्होंने पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि मोदी जी 'टॉफियां खा रहे हैं।'

अमेठी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि युवा डिप्रेशन में हैं, नीट का पेपर रद्द हो गया है, गैस और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, महंगाई बढ़ रही है, और मोदी जी जॉर्जिया मेलोनी के साथ टॉफियां खा रहे हैं। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात पर की। पीएम मोदी इटली के दौरे पर हैं और उन्होंने मेलोनी से मुलाकात की।

इस दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया, जिसका वीडियो खुद इटली की पीएम ने शेयर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, इससे पहले रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और आरएसएस को लेकर विवादित बयान दे दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर को याद किया जाता है और लोग उनके सामने हाथ जोड़ते हैं, लेकिन जब आरएसएस खुलेआम अंबेडकर के संविधान पर हमला करता है और उसे तार-तार कर देता है, तो वही लोग, जो उनकी प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, उनकी विचारधारा को भूल जाते हैं और उसकी रक्षा नहीं करते।

राहुल गांधी ने कहा कि जब आरएसएस के लोग इसी संविधान को आपके सामने ही फाड़कर फेंक देते हैं, तो आप चुप रहते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस संविधान में आपकी आवाज और आपका खून शामिल है। इसकी रक्षा करना और इसे बचाना आपका कर्तव्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आपसे कहते हैं कि आप विदेश यात्रा न करें, सोना न खरीदें और इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदें।

आने वाले समय में किसानों को शायद खाद भी उपलब्ध न हो। आर्थिक तूफान आने वाला है। आप बस कुछ ही महीनों में देखेंगे कि महंगाई कहां पहुंच जाएगी, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम कहां पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा मत करो, और फिर खुद हजारों करोड़ रुपए के विमान में विदेश यात्रा करते हैं और आप लोग चुप रहते हैं।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , Amethi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD