Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, आरआर ने एलएसजी को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Vaibhav Sooryavanshi, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Dhruv Jurel, Lucknow Super Giants, LSG, Rajasthan Royals, RR, Jaipur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जयुपर , 19 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 13:44 IST

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ आरआर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने 13 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 13 में से 9 मुकाबले गंवा चुकी एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर थी।

अगर रॉयल्स की टीम 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो यह टीम प्लेऑफ का अंतिम टिकट अपने नाम कर लेगी। मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। मिचेल मार्श ने जोस इंगलिस के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में 109 रन की साझेदारी की।

इंगलिस 29 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मिशेल मार्श ने निकोलस पूरने के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 42 रन जोड़े। पूरन 16 रन बनाकर आउट हुए, जहां से मार्श ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 64 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

मार्श सिर्फ 4 रन से अपना अर्धशतक चूक गए, जिन्होंने 57 गेंदों में 96 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 11 चौके शामिल रहे। पंत 23 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से यश राज ने 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

'करो या मरो' के मुकाबले में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 39 गेंदों में 75 रन की साझेदारी की। जायसवाल 23 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 105 रन जुटाते हुए टीम को 180 के स्कोर तक पहुंचाया।

सूर्यवंशी 38 गेंदों में 10 छक्कों और 7 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। यहां से ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 38 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 53 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि डोनोवन फरेरा 10 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से आकाश महाराज सिंह और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Vaibhav Sooryavanshi , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Dhruv Jurel , Lucknow Super Giants , LSG , Rajasthan Royals , RR , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD