Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्यार जहर की तरह होता है : 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत की दर्दभरी दास्तां ने जीता दिल

Diljit Dosanjh, Sharvari Wagh, Vedang Raina, Naseeruddin Shah, Imtiaz Ali, Main Vaapas Aaunga, Main Vaapas Aaunga Trailer, Main Vaapas Aaunga Trailer Released, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 17:02 IST

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्मों में हमेशा से रिश्तों, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के भावनात्मक पहलुओं को दिखाया गया है। अब उनकी आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी कुछ ऐसी ही कहानी लेकर दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर में हर किरदार अपने भीतर कोई गहरा दर्द और अधूरी कहानी लिए दिखाई देता है। फिल्म में आधुनिक अंदाज में इंसानी रिश्तों की गहराई को दिखाने की कोशिश की गई है। ट्रेलर की शुरुआत विभाजन के समय के दौरान की है। नसीरुद्दीन शाह का किरदार अपनी अधूरी प्रेम कहानी के दर्द में जीता है, वह आखिरी सांसे गिन रहा है।

वह अपने पोते दिलजीत को अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताना चाहते हैं, लेकिन किसी को भी उनकी बात समझ नहीं आती। कहानी फ्लैशबैक में जाती है और इस प्रेम कहानी को बॉर्डर पार दिखाया जाता है। नसीरुद्दीन की जवानी का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है और उनकी प्रेमिका का रोल शरवरी वाघ ने निभाया है।

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि दिलजीत उनकी अधूरी प्रेम-कहानी को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। इसमें कई दमदार डायलॉग्स भी हैं, जैसे- ''ये प्यार जहर की तरह होता है, इसकी एक भी बूंद अंदर रह गई ना, तो यह आखिरी समय में चैन से मरने भी नहीं देता।'' फिल्म में इम्तियाज अली, संगीतकार ए.आर. रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की मशहूर तिकड़ी साथ काम कर रही है।

इससे पहले भी ये तीनों मिलकर कई यादगार गाने और फिल्में दे चुके हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान इम्तियाज अली ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं वापस आऊंगा' एक ऐसी कहानी है, जो प्यार और इंतजार की भावनाओं को दिखाती है। यह कहानी उस इंसान के दिल की है, जिसने देश के बंटवारे के 78 साल बाद भी अपने प्यार और यादों को संभालकर रखा।

यह फिल्म सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि उन सैकड़ों लोगों की भावनाओं की झलक है, जिन्होंने अपनी आंखों से भारत विभाजन का दर्द देखा था।'' इम्तियाज अली ने कहा, ''मैंने अपने जीवन में कई बुजुर्गों से विभाजन के समय की कहानियां सुनी हैं। उन्हीं अनुभवों और भावनाओं को इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है।

फिल्म पुराने दौर की भावनाओं को आज के नजरिए से देखने का प्रयास करती है। इस कहानी पर काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे ऐसी फिल्म बनाने का मौका मिला।'' फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने मोहित चौधरी और विंडो सीट फिल्म्स के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Sharvari Wagh , Vedang Raina , Naseeruddin Shah , Imtiaz Ali , Main Vaapas Aaunga , Main Vaapas Aaunga Trailer , Main Vaapas Aaunga Trailer Released , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD