Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली की मजबूती पर कार्यशाला

विभिन्न लोकतांत्रिक देशों की चुनाव प्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन में भारत की वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली बेहतर साबित हुई

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 14:06 IST

कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब द्वारा आज यहां इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के सहयोग से वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली की मजबूती (रोबस्टनेस ऑफ वोट काउंटिंग प्रोसेस) संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पंजाब के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया। 

कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब राज्य के कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी को वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली की मजबूती के बारे में अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे हमने सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने बताया कि इस अध्ययन के दौरान हमने दुनिया के 48 लोकतांत्रिक देशों की वोटों की गिनती संबंधी प्रणालियों का अध्ययन किया और पाया कि भारत में वोटों की गिनती संबंधी लागू प्रणाली बहुत बेहतर ढंग से कार्य कर रही है।

इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए अध्ययन टीम के सदस्य डॉ. अभिनंदन बस्सी ने बताया कि वोटों की गिनती से पहले और बाद में उत्पन्न होने वाले मुद्दों को आधार बनाकर यह अध्ययन किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में चुनावों संबंधी लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह देखा गया कि वोटों की गिनती की प्रक्रिया को अधिक भरोसेमंद कैसे बनाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि गिनती से पहले ईवीएम की सीलिंग, ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज से लेकर परिणामों की घोषणा तक की सभी प्रक्रियाओं को जितना बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा, चुनाव प्रक्रिया उतनी ही बेहतर ढंग से संपन्न होगी। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम, बैलेट पेपर और हाइब्रिड विधि के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया अपनाने वाले देशों की अध्ययन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की और बताया कि किस प्रकार ईवीएम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को सबसे बेहतर तरीके से संपन्न किया जा सकता है।

इस मौके पर अभिजीत कपलिश, आईएएस ने वोटों की गिनती संबंधी दक्षिण अफ्रीका और भारत की प्रक्रिया का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जन प्रतिनिधित्व अधिनियम हमें अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत इस समय दुनिया में चुनाव प्रक्रिया के दौरान तकनीक के उपयोग में अग्रणी देश है। 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भारत में चुनाव प्रक्रिया को अत्यधिक पारदर्शिता और तेजी के साथ संपन्न किया जाता है। जॉइंट सीईओ नवनीत कौर बल्ल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की अखंडता और चुनाव परिणामों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हमें और अधिक मेहनत से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि हम भारतीय चुनाव प्रक्रिया में लोगों की आस्था को और अधिक मजबूत कर सकें।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD