Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आरटीडीसी की बैठक आयोजित

नड्डी ज़िपलाइन परियोजना की प्रगति पर चर्चा

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 13:54 IST

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज रोपवे एवं तीव्र परिवहन विकास निगम (आरटीडीसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नड्डी ज़िपलाइन परियोजना की प्रगति एवं विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा परियोजना से संबंधित वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई।

आरटीडीसी के अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि नड्डी ज़िपलाइन परियोजना का आवंटन 18 फरवरी 2026 को किया जा चुका है। प्रस्तावित ज़िपलाइन स्टेशनों के लिए भूमि के अंतिम चयन के लिए 5 मई, 2026 को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। 

संबंधित पटवारियों एवं फील्ड कानूनगो द्वारा राजस्व अभिलेखों पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं। परियोजना के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए मामला लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड तथा जल शक्ति विभाग के साथ उठाया गया है। 

इसके अतिरिक्त गैर-वन भूमि उपलब्ध न होने संबंधी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उपायुक्त कांगड़ा के समक्ष भी मामला प्रस्तुत किया गया है। सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के उपरांत वन भूमि डायवर्जन संबंधी प्रस्ताव ‘परिवेश पोर्टल’ पर अपलोड किया जाएगा।

उप-मुख्य सचेतक ने उपायुक्त कांगड़ा को एनएसी प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड एवं जल शक्ति विभाग को आवश्यक एनओसी शीघ्र जारी करने के निर्देश भी दिए। 

वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी को पेड़ों की गणना एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का मामला जल्द से जल्द परिवेश पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नड्डी ज़िपलाइन परियोजना हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन को नई पहचान प्रदान करेगी तथा इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। 

यह परियोजना प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में निदेशक आरटीडीसी अजय वर्मा तथा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD