Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे : कुलदीप धालीवाल

मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से रूस से सस्ता तेल आना बंद हुआ, अमेरिका से महंगा तेल खरीदना अब मजबूरी, जल्द ही फिर से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम: कुलदीप धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़/अमृतसर , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 13:42 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हित पूरी तरह से अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील के तहत मोदी सरकार ने देश की पीठ में छुरा घोंपा है। इस डील की सबसे खतरनाक और मुख्य शर्त यह थी कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद कर देगा और इसकी जगह अमेरिका और उसके साथी देशों से महंगा तेल खरीदेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की मोहलत दी, फिर उसे घटाकर कभी 10 दिन तो कभी 8 दिन कर दिया और अब 16 मई से उसने रूस से तेल खरीदने को कम से कम करने के लिए भारत पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। विधायक धालीवाल ने कहा कि भारत जो अपनी कुल तेल ज़रूरत का 60 प्रतिशत अकेले रूस से बहुत सस्ते दामों पर खरीद रहा था, वह मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज सिर्फ़ 10 प्रतिशत रह गया है। 

बचा हुआ सारा तेल अब अमेरिका और उन देशों से खरीदा जा रहा है, जिनकी तरफ़ अमेरिका इशारा करता है। जहाँ रूस का तेल हमें पहले लगभग $100 प्रति बैरल पड़ता था, वहीं अमेरिकी देशों का तेल अब $110 प्रति बैरल से ज़्यादा का पड़ रहा है। 

मोदी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप को भारत का 'सरपंच' मान लिया है और वही सरपंच अब अमेरिका में बैठकर भारत के लिए दमनकारी नीतियां तय कर रहा है। मुख्य प्रवक्ता ने देशवासियों, पंजाब के लोगों और किसानों को चेतावनी दी कि रूस से सस्ता तेल मिलना बंद होने से आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बहुत ज़्यादा बढ़ने वाले हैं। 

मोदी सरकार की नीयत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार-पांच दिन पहले उन्होंने सीएनजी के रेट 2 रुपये बढ़ाए और फिर कल चुपचाप 1 रुपये और बढ़ा दिए। अब इस पिछले दरवाज़े से पेट्रोल और डीज़ल को महंगा करने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है।

धालीवाल ने आगे कहा कि 16 मई को रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की तरफ़ से लगाई गई इस रोक का सीधा खामियाज़ा भारत के आम आदमी और किसानों को भुगतना पड़ेगा। धालीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी, पंजाब विरोधी और भारत विरोधी है। 

पंजाब में 1 जून से धान की बुआई शुरू होने वाली है, जिसके लिए किसानों को बड़े पैमाने पर डीज़ल की ज़रूरत होगी। लेकिन मुझे पूरा डर है कि 1 जून तक मोदी और उनके साथी अमेरिकी आकाओं के कहने पर कोई नया गुल ज़रूर खिलाएंगे और तेल की कीमतें आसमान पर पहुंचा देंगे।

उन्होंने कहा कि ट्रंप को भारत का 'सरपंच' बनाने का खामियाजा देश भुगत रहा है, जो हमारे गले में आर्थिक गुलामी का फंदा कसने का काम कर रहा है। आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के इस देश विरोधी और किसान विरोधी फैसले का कड़ा विरोध करती है।

 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD