Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : सीएसके को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में एसआरएच, जीटी ने भी हासिल किया टिकट

Ishan Kishan, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Sunrisers Hyderabad, SRH, Chennai Super Kings, CSK, Chennai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चेन्नई , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 13:11 IST

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ एसआरएच ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टीम के साथ गुजरात टाइटंस (जीटी) ने भी अगले दौर का टिकट पक्का किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 मुकाबलों में 9 जीत के साथ पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी थी, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी शीर्ष-4 में अपनी जगह बना ली है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इस टीम ने 48 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (15) ने कार्तिक शर्मा (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। सीएसके ने 100 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे, जहां से देवाल्ड ब्रेविस ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

देवाल्ड ब्रेविस 27 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। साकिब हुसैन ने 2 विकेट निकाले। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने महज 18 के स्कोर पर ट्रेविस हेड (6) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ 31 गेंदों में 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया।

अभिषेक 21 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 4 बाउंड्री शामिल रहीं। यहां से हेनरिक क्लासेन ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 75 रन जोड़कर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया। क्लासेन 26 गेंदो में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जहां से ईशान किशन ने मोर्चा संभाला।

किशन 47 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 70 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जब तक ईशान का विकेट गिरा, तब तक टीम जीत की दहलीज तक पहुंच गई थी। सलिल अरोड़ा (10) और स्मरण रविचंद्रन (5) ने नाबाद रहते हुए टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलाया। विपक्षी खेमे से मुकेश चौधरी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि अंशुल कंबोज, नूर अहमद और अकील हुसैन ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Ishan Kishan , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Sunrisers Hyderabad , SRH , Chennai Super Kings , CSK , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD