Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

थाईलैंड ओपन : सात्विक-चिराग को फाइनल में मिली हार, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

Sports News, Badminton, Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Shetty, Thailand Open, Thailand
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटुमवान (थाईलैंड) , 17 May 2026

Last updated on: May 17, 2026, 17:06 IST

भारत की टॉप मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को थाईलैंड ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन से 21-12, 25-23 से हराया। सात्विक और चिराग की जोड़ी को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

शुरुआती गेम में सात्विक और चिराग लय हासिल करने के लिए जूझते दिखाई दिए और इंडोनेशियाई जोड़ी ने पहले गेम को 21-12 से अपने नाम कर लिया। ​​भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की और गेम को आखिर तक खींचा, जहां लगातार पांच चैंपियनशिप पॉइंट बचाने के बाद, वे आखिरकार 23-25 से हार गए। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के बाहर होने के बाद सात्विक और चिराग की जोड़ी से फाइनल में काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं।

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय जोड़ी का प्रदर्शन कमाल का रहा था और वह एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक पहुंचे थे। हालांकि, वह खिताबी मुकाबले में अपनी लय को बरकरार रखने में नाकाम रहे। भारतीय जोड़ी का साल 2026 के पहले फाइनल को जीतने का सपना साकार नहीं हो सका। इससे पहले, सात्विक-चिराग ने शनिवार को एक रोमांचक सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह से फेई और नूर इजुद्दीन को हराकर 2026 सीजन के अपने पहले फाइनल में जगह बनाई थी।

सात्विक और चिराग ने मलेशिया की जोड़ी को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया था। यह मुकाबला एक घंटे 22 मिनट तक चला था। सात्विक और चिराग तीसरी बार थाईलैंड ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंचे थे। इससे पहले, वह साल 2019 और 2024 में इस खिताब पर कब्जा जमा चुके हैं। हालांकि, तीसरी बार टाइटल को जीतने का भारतीय जोड़ी का सपना साकार नहीं हो सका।

पीवी सिंधु टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में यामागुची के खिलाफ 21-19, 18-21, 15-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं, जबकि लक्ष्य सेन को क्वार्टर फाइनल मैच में थाईलैंड के खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसर्ण के खिलाफ सीधे सेटों में 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा था।

 

Tags: Sports News , Badminton , Satwiksairaj Rankireddy , Chirag Shetty , Thailand Open , Thailand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD