Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

वैदिक मंत्रों के उच्चारण, शंखनाद और पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ मलमास मेला शुरू

सीएम सम्राट चौधरी ने किया शुभारम्भ

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

राजगीर , 17 May 2026

Last updated on: May 17, 2026, 17:03 IST

बिहार के नालंदा जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक शहर राजगीर में विश्व प्रसिद्ध मलमास मेला की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को ब्रह्मकुंड परिसर में वैदिक मंत्रों के उच्चारण, शंखनाद और पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह के बीच इस मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ब्रह्मकुंड एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उद्घाटन समारोह में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। करीब एक महीने तक चलने वाला यह धार्मिक मेला 15 जून तक आयोजित होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर तीसरे साल आने वाले 13वें महीने को मलमास कहा जाता है। मान्यता है कि इस एक महीने की अवधि में स्वर्ग के सभी 33 कोटि देवी-देवता अपने लोक को छोड़कर राजगीर में ही प्रवास करते हैं।

यही कारण है कि इस दौरान देश के अन्य हिस्सों में मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन राजगीर की पवित्र धरती पर पूजा-पाठ, दान-पुण्य और स्नान करने से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है। मलमास महीने में प्रत्येक दिन लाखों श्रद्धालु और तीर्थ यात्री यहां के विभिन्न कुंडों में स्नान, ध्यान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना और दान पूर्ण करते हैं। भारतीय पंचांग के अनुसार अधिमास, जिसे मलमास भी कहा जाता है, अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस मलमास महीने में बड़ी संख्या में साधु-संत, तीर्थयात्री और श्रद्धालु पूरे मास राजगीर में प्रवास करते हैं तथा यहां अवस्थित 22 कुण्डों और 52 धाराओं में स्नान, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। 

धार्मिक मान्यता है कि इन कुंडों में डुबकी लगाने से मनुष्य के पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं तथा आत्मशुद्धि का लाभ मिलता है। मेला अवधि के दौरान 21 मई को पंचमी स्नान, 27 मई को प्रथम शाही स्नान, 31 मई को द्वितीय शाही स्नान, 5 जून को पंचमी स्नान, 11 जून को तृतीय शाही स्नान तथा 15 जून 2026 को अमावस्या स्नान एवं विसर्जन का आयोजन निर्धारित है।

पर्यटन विभाग और नालंदा जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्था की है। 11 जगहों पर जर्मन हैंगर तकनीक से बने वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किए गए हैं, जबकि 3 स्थानों पर बड़े यात्री शेड बनाए गए हैं। 

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD