Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पत्नी दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबर सुन घबरा गए थे विवेक दहिया, बोले- 'जिम्मेदारी का एहसास होते ही टेंशन होने लगी'

Divyanka Tripathi, TV, Television, Vivek Dahiya, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 17 May 2026

Last updated on: May 17, 2026, 16:50 IST

टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रहे हैं। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस कड़ी में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में विवेक दहिया ने उस एहसास के बारे में बताया, जब उन्हें पहली बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्रतिक्रिया खुशी नहीं, बल्कि घबराहट थी।

आईएएनएस से बात करते हुए विवेक ने कहा, ''पिता बनने की खबर सुनते ही मुझे अचानक जिंदगी की बड़ी जिम्मेदारियों का एहसास होने लगा। यह पल जरूर खूबसूरत था, लेकिन इसके साथ एक टेंशन भी जुड़ी हुई थी। मन में सबसे पहले यही ख्याल आया कि अब जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। अब केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी के बारे में भी सोचना होगा।''

उन्होंने कहा, ''शुरुआत में मैं बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं था, क्योंकि जिम्मेदारी का एहसास मेरे ऊपर हावी हो गया था। मेरे अंदर कुछ समय तक काफी घबराहट थी। हालांकि धीरे-धीरे मैंने खुद को समझाया कि हर इंसान इस तरह की खबर पर अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है। किसी को तुरंत खुशी महसूस होती है तो किसी को पहले जिम्मेदारी का दबाव महसूस होता है।

इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि मैं खुश नहीं हूं। दरअसल, मैं और दिव्यांका लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। हम हमेशा से माता-पिता बनना चाहते थे।'' विवेक ने आगे कहा, ''कुछ दिनों बाद जब यह एहसास धीरे-धीरे मेरे अंदर बैठने लगा, तब मुझे इस नए सफर की खूबसूरती समझ आने लगी। यह जिंदगी का बेहद खास दौर है।

मुझे हमेशा याद रहेगा कि पहली बार यह खबर सुनकर मैं कितना घबरा गया था।'' अपने और दिव्यांका के रिश्ते में आए बदलाव को लेकर भी विवेक ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ महीनों में हमारे रिश्ते में काफी परिपक्वता आई है। अब हम दोनों पहले से ज्यादा समझदारी से चीजों को देखते हैं। लोग अक्सर कहते हैं कि बच्चे के आने के बाद पति-पत्नी का हनीमून फेज खत्म हो जाता है, लेकिन इसका असली मतलब यह होता है कि जिंदगी की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं।

पहले जिन छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती थी, अब वे बातें उतनी बड़ी नहीं लगतीं।'' उन्होंने कहा, ''जब जिंदगी में एक बच्चे की जिम्मेदारी आने वाली होती है, तब इंसान खुद-ब-खुद ज्यादा समझदार हो जाता है। रिश्ते में भी एक अलग तरह का अपनापन आ जाता है। अब मैं और दिव्यांका छोटी परेशानियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, क्योंकि हमारे सामने आने वाला नया जीवन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।''

विवेक ने अपनी निजी आदतों में आए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''मुझे हमेशा से स्पोर्ट्स बाइक का बहुत शौक रहा है। पहले मैं बिना ज्यादा सोचे तेज बाइक चलाता था और इसे सिर्फ अपने शौक के तौर पर देखता था। लेकिन अब मेरे सोचने का तरीका बदल गया है। अब बिना किसी के समझाए ही मैं खुद ज्यादा सावधानी बरतने लगा हूं।''

 

Tags: Divyanka Tripathi , TV , Television , Vivek Dahiya , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD