Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

माफिया मुक्त यूपी अब खेल और रोजगार का नया केंद्र : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Gorakhpur, Uttar Pradesh, Hardeep Singh Puri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गोरखपुर , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 15:41 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रथम चरण के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटते हैं, वे कभी जनता के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को माफिया, दंगा और अराजकता से मुक्त कर विकास, खेल और रोजगार के नए मॉडल की ओर ले जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भूमि पर आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है, वह पांच वर्ष पहले तक उपेक्षित और अवैध कब्जों से घिरी हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जमीन को कब्जामुक्त कराकर अब उसे युवाओं के भविष्य को संवारने वाले बड़े खेल परिसर के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी भूमि का उपयोग केवल लोककल्याण और विकास परियोजनाओं के लिए होना चाहिए।

अगर उस पर माफिया और अवैध कब्जाधारी हावी होंगे तो उसका दुरुपयोग होगा, लेकिन जब सरकार सख्ती से कार्रवाई करती है तो वही जमीन रोजगार और विकास का माध्यम बनती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त और कर्फ्यू मुक्त बनाए जाने का परिणाम है कि आज प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

विकास के साथ स्वाभाविक रूप से रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी जा रही सरकारी नौकरियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक प्रदेश सरकार 534 से अधिक खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी दे चुकी है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों में नियुक्तियां दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, प्रवीण कुमार और अन्य खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की है। मुख्यमंत्री ने वैश्विक हालात और पेट्रोलियम संकट का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ऊर्जा संकट और अनिश्चितता से जूझ रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रबंधन के चलते भारत में आम लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों और मंत्रालय पर दबाव होने के बावजूद पिछले दो महीनों में आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी प्रबंधन किया गया, जिसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता केंद्र सरकार का अभिनंदन करती है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Gorakhpur , Uttar Pradesh , Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD