Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कल्ट-क्लासिक फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त 'वेलकम टू द जंगल' से सुनील शेट्टी का पहला लुक जारी

Suniel Shetty, Welcome to the Jungle, Welcome to the Jungle Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 15:38 IST

मल्टी-स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। यह कल्ट-क्लासिक 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो अपनी शानदार कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा के लिए जानी जाती है। शनिवार को अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला लुक पोस्ट किया। तस्वीर में सुनील शेट्टी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।

गहरे रंग के सूट पहने हुए अभिनेता हाथों में काला चश्मा लेकर शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, तस्वीर का बैकग्राउंड किसी घने जंगल के सेट जैसा है, जहां अभिनेता आत्मविश्वास के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा, "इस जंगल में...अफरातफरी ही ड्रेस कोड है। 'वेलकम टू द जंगल,' अफरातफरी 26 जून से शुरू होगी।"

सुनील शेट्टी की पोस्ट ने उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। अभिनेता राहुल देव समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया भी दी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसमें सुनील के साथ कई शानदार कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की नोकझोंक एक बार फिर उसी कॉमिक अंदाज में देखने को मिलेगी।

शुक्रवार को ही फिल्म के मेकर्स ने टीजर रिलीज किया था, जिसने दर्शकों को नोस्टेल्जिया का एहसास कराया है क्योंकि इसमें सुनील शेट्टी और अक्षय के साथ रवीना भी नजर आईं। हालांकि, फिल्म में रवीना की कोई खास झलक देखने को नहीं मिली थी। बता दें कि कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने आइकॉनिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Suniel Shetty , Welcome to the Jungle , Welcome to the Jungle Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD