Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विक्की के जन्मदिन पर पिता श्याम कौशल ने बरसाया प्यार, कहा- 'ऐसा बेटा पाकर गर्व महसूस होता है'

Vicky Kaushal, Sham Kaushal, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 15:26 IST

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्शन निर्देशक श्याम कौशल ने अपने बड़े बेटे और अभिनेता विक्की कौशल के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट साझा किया। उनका यह पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने विक्की की सफलता पर गर्व जाहिर किया। बता दें कि 16 मई को विक्की कौशल 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इस खास मौके पर उनके पिता श्याम कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में वह विक्की कौशल के साथ एक सोफे पर आराम से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो श्याम ने जहां ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई है, वहीं विक्की ब्लू कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ श्याम कौशल ने अपने बेटे के लिए कैप्शन में भावुक शब्द लिखे।

उन्होंने विक्की को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि भगवान की कृपा हमेशा उन पर बनी रहे। उन्होंने अपने बेटे को ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। श्याम कौशल ने लिखा, "पुत्तर, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ बना रहे। आपको मेरा ढेरा सारा प्यार और आशीर्वाद।

आपके जैसा बेटा पाकर मैं बहुत खुशी और गर्व महसूस करता हूं।" पोस्ट के आखिर में उन्होंने पंजाबी अंदाज में कहा, ''रब दी मेहर बनी रहे...आपको मेरी तरफ से प्यार भरी झप्पी।'' बता दें कि श्याम कौशल अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए परिवार और बेटों के प्रति अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। चाहे बेटे की फिल्म की सफलता हो या जिंदगी का कोई खास पल, वह खुलकर अपनी खुशी साझा करते हैं।

अगर उनके करियर की बात करें, तो वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने कई बड़ी और सफल फिल्मों में काम किया है। 'कृष', 'बजरंगी भाईजान', 'दंगल', 'पद्मावत' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों के दमदार एक्शन सीन्स के पीछे श्याम कौशल की मेहनत रही है।

 

Tags: Vicky Kaushal , Sham Kaushal , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD