इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आज हल्के में बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू करवाए। श्री रिंटू ने आज गोपाल मंदिर से कश्मीर एवेन्यू,सहज एनक्लेव और यहां से माल रोड तक सड़क पर प्रीमिक्स बिछावा कर नवीनीकरण करवाने का कार्य शुरू करवाया।
इसके साथ-साथ ऋषि विहार क्षेत्र की सभी गलियों को पक्का बनवाने के विकास कार्यों के उद्घाटन किए। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डो और पंचायतो में लगातार विकास कार्य जारी है। श्री रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधाए दे रही है।
उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बटाला रोड से श्रद्धालुओं को पवित्र यात्रा के लिए रवाना किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए चलाई जा रही यह योजना सराहना योग्य कदम है।
उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बसों को लगातार धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना किया जा रहा है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण इलाके के लोगों के लिए ट्रांसपोर्टेशन आसान और आरामदायक बनाएगी।
हमारी मुख्य प्राथमिकता लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यह विकास कार्य इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।