Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया विशाल रोष प्रदर्शन

कहा, महंगाई के खिलाफ लोगों की लड़ाई जारी रहेगी

Protest, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 15 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 14:02 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के जिला प्रधान (शहरी) और जिला योजना समिति के चेयरमैन श्री अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में आज जिले के बढ़ी संख्या में पदाधिकारियों और वॉलंटियर्स ने स्थानीय गुरु नानक मिशन चौक के निकट विशाल रोष प्रदर्शन कर तेल की कीमतों और महंगाई को चरम पर ले जाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की।

श्री अमृतपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा की गई यह बढ़ोतरी आम लोगों को महंगाई की मार मारने वाली है, जिसका आम आदमी पार्टी सख्त विरोध करती है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ लोगों की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के अंदर हर क्षेत्र में बुरी तरह फेल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और देश के अन्न भंडार में सभी राज्यों की तुलना में अधिक योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में धान की रोपाई के मौके पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जो एक किसान विरोधी और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।

जिला प्रधान ने कहा कि केवल चहेते कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता, किसानों और छोटे कारोबारियों पर महंगाई का बोझ डाला गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए बड़े-बड़े वादों के बावजूद आज पूरा देश बढ़ती महंगाई का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनावों के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी करके छोटे कारोबारियों और व्यापारियों के साथ धोखा किया है। इसके साथ ही केंद्र ने पेट्रोल की कीमत में ₹3.14 प्रति लीटर, डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर और सीएनजी की कीमत में ₹2 की बढ़ोतरी की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कीमतों में यह बढ़ोतरी सिर्फ निकट के कुछ चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए की जा रही है। भारी संख्या में पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और वॉलंटियर्स ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में किए गए बढ़ोतरी की सख्त निंदा करते हुए मांग की कि केंद्र सरकार इस बढ़ोतरी को तुरंत वापिस ले। उन्होंने कहा कि यदि यह बढ़ोतरी वापिस नहीं ली गई तो लोगों द्वारा महंगाई के खिलाफ लड़ाई जारी रखी जाएगी।

इस मौके पर पार्टी के अमृत पाल सिंह जिला प्रधान, चेयरमैन बाहरी सलमानी, हरचरण सिंह संधू संगठन इंचार्ज, अश्वनी अग्रवाल, चेयरमैन मंगल सिंह,हरिंदरपाल सिंह मनोचा, करमदीप सिंह सन्नी दुआबा इंचार्ज, संजीव भगत मीडिया इंचार्ज, शोभा भगत, प्रधान रूबल संधू, यूथ विंग प्रधान पवन हंस, रिकी मनोचा, हरिंदरपाल सिंह मनोचा, इंदरवंश सिंह चड्ढा, चाहत कौर, भारत भूषण, बिन्नी जुनेजा, काउंसलर अमित ढल्ल, काउंसलर दीपक शारदा, जगदीश समराए, एकमजीत सिंह, कई सीनियर नेता, पदाधिकारी और वॉलंटियर उपस्थित थे।

 

Tags: Protest , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD