Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : सीएसके के प्लेऑफ खेलने की उम्मीदों पर एलएसजी ने लगाया ग्रहण, इकाना में 7 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Akash Singh, Mitchell Marsh, Lucknow Super Giants, LSG, Chennai Super Kings, CSK, Lucknow
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लखनऊ , 15 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 13:35 IST

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ खेलने की संभावना पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने ग्रहण लगा दिया है। शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने सीएसके को 7 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही सीएसके का पिछले 3 मैचों की लगातार जीत का क्रम टूट गया और प्लेऑफ की संभावना भी शायद बेहद कम हो गई है।

सीएसके से मिले 188 रन के लक्ष्य को एलएसजी ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एलएसजी की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए मिशेल मार्श ने मात्र 38 गेंदों पर 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 90 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। जोश इंग्लिश ने 32 गेंदों पर 36 और निकोलस पूरन ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए।

मुकुल चौधरी भी 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। सीएसके के लिए कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 32 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली थी।

एलएसजी के लिए आकाश महाराज सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे। एलएसजी-सीएसके मैच के बाद अंकतालिका पर नजर डालें तो हार के साथ ही सीएसके छठे नंबर पर चली गई है। सीएसके के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। लगातार तीन जीत के बाद सीएसके को यह हार मिली है। एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम दसवें नंबर पर है। सीजन के 12वें मैच में एलएसजी की यह चौथी जीत थी। 

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Akash Singh , Mitchell Marsh , Lucknow Super Giants , LSG , Chennai Super Kings , CSK , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD