Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रम शंकर ज़िम्पा ने वार्ड 24 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 15:32 IST

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 24 स्थित गार्डन कोर्ट कॉलोनी में 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य के तहत लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि विधानसभा होशियारपुर में अब तक 45 से अधिक ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं, जिससे हजारों परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को देखते हुए निगम की ओर से विशेष योजना बनाकर कार्य किए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 24 की सभी आवश्यकताओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि लोगों को जल्द इसका लाभ मिल सके।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि नगर निगम द्वारा अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। इनमें सड़क निर्माण, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें, पेयजल सुविधाएं तथा अन्य जनहित परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में शहर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।

इस मौके पर सतवंत सिंह सियान, शैरी, संजय शर्मा, बलजिंदर सिंह, संत बाबा बलबीर सिंह टिब्बा साहिब वाले, सुरजीत कुमार बांगर, जोगराज, साबी, नरिंदर सिंह, निज्जर सिंह, मदन लाल, हरदीप सिंह, गुरमेल सिंह, सीता राम, जेएल राजू, नायब सिंह,मलकीत, हंस राज, हरदेवी, परवीन, कुलविंदर कौर, हरप्रीत कौर, अमनदीप कौर, दविंदर कौर, किरण गोगना, सुरिंदर कौर चोपड़ा, रेणु राणा भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD