Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शी जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका और चीन ने शानदार ट्रेड डील की

Donald Trump US President, Xi Jinping, Chinese President, Beijing
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बीजिंग , 15 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 15:01 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के दौरे पर प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों शीर्ष नेताओं के बीच तकनीक, व्यापार समेत कई मुद्दों पर गंभीर बातचीत हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग में हुई मीटिंग के दौरान उनके और शी के बीच “शानदार ट्रेड डील” हुईं।

आज ट्रंप अमेरिका वापस लौट जाएंगे। ट्रंप के वाशिंगटन के लिए रवाना होने से पहले दोनों नेताओं ने बीजिंग के झोंगनानहाई लीडरशिप कंपाउंड में द्विपक्षीय मीटिंग और लंच किया। ट्रंप और जिनपिंग गार्डन में घूमते और चाय पीते हुए नजर आए। इस ट्रिप को अविश्वसनीय दौरा बताते हुए ट्रंप ने कहा, “इससे बहुत कुछ अच्छा हुआ है।

ईरान पर अमेरिका और चीन के विचार एक जैसे हैं और दोनों चाहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाए।” ट्रंप ने कहा, “ईरान को लेकर हमारी सोच एक जैसी है। दोनों देश रणनीतिक समुद्री रास्ते के जरिए शिपिंग एक्सेस बहाल करने का समर्थन करते हैं, जिससे आम तौर पर दुनिया की लगभग 20 फीसदी तेल सप्लाई गुजरती है।”

ट्रंप ने यह भी बताया कि शी के सितंबर में अमेरिका आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “संबंध बहुत मजबूत है और हमने सच में कुछ बहुत अच्छे काम किए हैं।” इससे पहले दोनों नेताओं ने गुरुवार को दो घंटे से ज्यादा समय तक बंद कमरे में मीटिंग की थी, जिसमें व्यापार, ईरान और ताइवान पर चर्चा हुई। बाद में ट्रंप ने बातचीत को बहुत बढ़िया बताया।

मीटिंग के बाद फॉक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि शी ने उनसे कहा कि चीन ईरान को सैन्य उपकरण नहीं देगा। ट्रंप ने इसे बड़ा बयान बताया और यह भी कहा कि शी होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में मदद करना चाहते थे, जो ईरान से जुड़े चल रहे झगड़े के बीच असल में बंद है। चीन ईरान का सबसे बड़ा तेल खरीदार बना हुआ है।

 

Tags: Donald Trump US President , Xi Jinping , Chinese President , Beijing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD